Tatkal Ticket Booking: कल से चलेंगी शताब्दी, हमसफर समेत ये AC सुपरफास्ट ट्रेनें, शुरू हुई तत्काल टिकटों की बुकिंग
Tatkal Ticket Booking: कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,तत्काल बुकिंग शुरू
नई दिल्ली। Indian Railway Special Train. कल यानी 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रही है। भारतीय रेलवे 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनों के साथ ही शताब्दी एक्सप्रेस( Shtabadi Express), हमसफर एक्सप्रेस( Humsafar Express), एसी स्पेशल ट्रेनें( AC Special Trains) का संचालन करने जा रही है। कल से शुरु हो रही इन ट्रेनों के लिए आज से तत्काल टिकटों( Tatkal Ticket Booking) शुरु हो गई है।
Recommended Video

कल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे( Indian Railway) कल से 80 नई ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है। इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरु हो चुकी है। इन ट्रेनों के लिए 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आज से इन ट्रेनों में शामिल शताब्दी, हमसफर और एसी सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू
11 सितंबर से रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों( Special Trains) के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप इन ट्रेनों में यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो और अब तक टिकट बुक नहीं करवा पाए हैं तो आपके पास तत्काल टिकटों की बुकिंग का विकल्प खुला हैं। आप IRCTC की वेबसाइट या फिर पीआरएस काउंटर( PRS Counter) से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि ट्रेनों के चलने से 24 घंटे पहले तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरु होती है। तत्काल कोटे के तहत टिकटों की संख्या निर्धारित है, जब तक टिकटों की बुकिंग पूरी नहीं हो जाती आप इस कोटे के तहत टिकट बुक करवा सकते हैं।

कैसे करवाएं तत्काल टिकटों की बुकिंग
तत्काल टिकट बुक करने का समय तय होता है। इईसकी बुकिंग 10 बजे से शुरू होती है। एसी बोगी के लिए टिकटों की बुकिंग 10 बजे से बुक होती है। जबकि नॉन एसी क्लास के लिए बुकिंग 11 बजे से शुरु होती है। आप IRCTC वेबसाइट से तत्काल टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए लॉगइन करने के बाद यात्रा की तारीख और ट्रेन चुनें, तत्काल कोटा पर टिक करें, कोच की क्लास का चुनाव करें जैसे एसी, थर्ड एसी आदि। यात्रियों के नाम, यात्रा की डिटेल, कैप्चा भरकर पेमेंट करें और बुक टिकट पर क्लिक कर टिकट की बुकिंग करें। आपको बता दें कि तत्काल टिकटों के लिए रेलवे यात्रियों से अतिरिक्त चार्ज करती है। वहीं कंफर्म तत्काल टिकट को कैंसिल करने पर आपको कोई रिफंड नहीं मिलता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications