IRCTC: 1 ट्रिक से फटाफट बुक होगा कंफर्म तत्काल टिकट, जानें स्टेप बाय स्टेप
नई दिल्ली, 18 नवंबर। Book tatkal Ticket. रेलवे अब फिर से कोरोनाकाल से पूर्व स्थिति में लौट रही है। ट्रेनों से स्पेशल कैटगरी हटाई जा रही है। रेलवे को सामान्य श्रेणी में पहले की तरह चलाया जा रहा है, वहीं किराया में भी 20 से 30 फीसदी की कटौती की जा रही है। वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ट्रेन टिकटों की मांग भी बढ़ रही है।

24 घंटे पहले बुकिंग
आखिरी समय यात्रा का प्लान बनाने वाले यात्रियों को रेलवे ने तत्काल टिकट की सुविधा दी है। जिसके तहत आप ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले तत्कल टिकट बुक कर सकत हैं, लेकिन चुंकी तत्काल टिकटों की संख्या बहुत कम होती है और तत्काल टिकट की बुकिंग विडों भी बहुत कम समय के लिए खुलती है, इसलिए इसकी संभावना बेहद कम होती है कि आपको कंफर्म टिकट मिले। हम आपको आज उस तरीके के बारे में जिस फॉलो कर आप फटाफट टिकट बुक कर सकते हैं।

कैसे बुक करें तत्काल टिकट
तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको बता दें तत्काल टिकटों की बुकिंग ट्रेन के प्रस्थान करने से 24 घंट पहले होती है। इसका समय एसी कोच के लिए सुबह 10:00 बजे से और स्लीपर कोच के लिए 11:00 बजे से होता है। तत्काल टिकट की बुकिंग टाइमिंग शुरू होने से पहले ही लॉगइन कर टिकट और यात्री की डिटेल भर लें।

मास्टरलिस्ट फीचर का करें इस्तेमाल
फास्ट तत्काल टिकट बुक करने के लिए रेलवे मास्टरलिस्ट फीचर का इस्तेमाल करें, जिसकी मदद से आप पहले ही यात्री और यात्रा की डिटल फॉर्म में भरकर रख सकत हैं। एक बार इसे भरने के बाद आपको बार-बार डिटेल नहीं भरनी होगी। तत्काल टिकट की बुकिंग में चुंकि सीट कम और यात्रियों की संख्या अधिक होती है, इसलिए वहां बहुत तेजी से बुकिंग करनी होती है। ऐसे में ये फीचर आपका सय बचाएगा।

पेमेंट के लिए अपना ये तरीका
कई बार बैंक डिटेल भरने और बैंक ओटीपी के कारण आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप आईआरसीटीसी के ई वॉलेट का इस्तेमाल करें। आप ई वॉलेट में पहले से फंड रख सकते हैं और टिकट के भुगतान के समय उसे सलेक्ट कर आसानी से पेमेंट कर समय बचा सकते हैं। इसमें आपको बैंक डिटेल और ओटीपी का समय बच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications