Rail Ticket Cancellation Rules: 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो वापस नहीं मिलेगा पैसा? क्या है नया नियम?

Rail Ticket Cancellation Rules: इंडियन रेलवे ने कन्फर्म टिकट कैंसल करने के अपने नियमों में बदलाव किया है, अब अब आप कब टिकट रद्द करते हैं, उसी के हिसाब से पैसा कटेगा और उसी हिसाब से रिफंड भी मिलेगा, भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल 2026 से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। इन नए नियमों का उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी को कम करना है।

अगले 24 से 8 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करेंगे तो कटौती का पैसा बढ़कर 50% तक हो जाएगा लेकिन अगर 8 घंटे से कम समय बचा हो या ट्रेन छूट जाए तो रिफंड नहीं मिलेगा आइए विस्तार से समझते हैं क्या है टिकट का नया नियम?

Rail Ticket Cancellation Rules

Indian Railway: कन्फर्म टिकट के नियम बदले

रिफंड की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आप ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कितने समय पहले टिकट रद्द कर रहे हैं, न्यूनतम फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज यदि आप 72 घंटे से पहले कैंसिल करते हैं, तो प्रति यात्री ये चार्ज कटेंगे तो वहीं अगर 8 घंटे से कम समय बचा हो या ट्रेन छूट जाए तो रिफंड नहीं मिलेगा।

  • AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास: ₹240 + GST
  • AC 2 टायर / फर्स्ट क्लास: ₹200 + GST
  • AC 3 टायर / CC / 3E: ₹180 + GST
  • स्लीपर क्लास (SL): ₹120
  • सेकंड क्लास (2S): ₹60

Indian Railways Rules Hindi:वेटिंग और RAC टिकट के नियम

  • कैंसिलेशन चार्ज: वेटिंग और RAC टिकट रद्द करने पर प्रति यात्री ₹60 (प्लस GST, यदि लागू हो) काटा जाता है।
  • समय सीमा: ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक टिकट कैंसिल करना अनिवार्य है।
  • ऑटो-कैंसिलेशन: चार्ट बनने के बाद भी यदि ऑनलाइन वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाता है और रिफंड आपके बैंक खाते में आ जाता है।

Tatkal Rules: तत्काल टिकत के नियम

  • कन्फर्म तत्काल: अपनी मर्जी से कन्फर्म तत्काल टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड (Zero Refund) नहीं मिलता है।
  • वेटिंग तत्काल: इसमें सामान्य वेटिंग टिकट के नियम (₹60 कटौती) लागू होते हैं।

Train Ticket Rules: बोर्डिंग पॉइंट के नियम भी बदले गए

बोर्डिंग पॉइंट के नियम भी बदले गए हैं। यात्री अब ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। बड़े शहरों में मल्टी-स्टेशन होने पर यह सुविधा यात्रियों के लिए विशेष उपयोगी होगी, वे अपनी सुविधानुसार कोई भी स्टेशन चुन सकेंगे। पूर्व में यह सुविधा चार्ट बनने से पहले ही उपलब्ध थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+