Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत को मिला अब तक का सबसे अधिक 6 लाख करोड़ रुपए का FDI, इस देश ने किया सबसे ज्यादा निवेश

भारत को मिला अब तक का सबसे अधिक 6 लाख करोड़ रुपए का FDI, इस देश ने किया सबसे ज्यादा निवेश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अहम जानकारी देते हुए कहा कि देश को अब तक का सबसे अच्छा एफडीआई हासिल हुआ है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में देश को 631050 करोड़ का एफडीआई हासिल हुआ है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में अच्छे परिणाम आए हैं।

 India received highest ever FDI inflow of Rs 6,31,050 crore in FY 2021-22, Singapore invest Maximum

देश को अब तक का सबसे अच्छा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल हुआ है। विनिर्माण सेक्टर में FDI इक्विटी प्रवाह पिछले वर्ष के मुकाबले 89766 करोड़ रुपए बढ़कर 1,58,332 करोड़ रुपए रहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एफडीआई नीति सुधारों पर किए जाने का यह परिणाम दिख रहा है। पारदर्शी और उदार एफडीआई नीति के कारण देश को एफडीआई में अच्छे रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं।

विदेशी मुद्रा प्रवाह को बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने भी कई कदम उठाए हैं। सरकार की नीतियों से इसे बल मिला है। अगर बात केरं कि किस देश ने सबसे ज्यादा निवेश किया है तो सिंगापुर का नाम सबसे ऊपर है। सिंगापुर ने भारत में कुल एफडीआई का 27 फीसदी हिस्सा अकेले निवेश किया है। जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका है। इसकी हिस्सेदारी 18 फीसदी है। वहीं तीसरा स्थान मॉरीशस का है, जिसने 16 फीसदी निवेश किया है। सबसे ज्यादा निवेश कंप्यूटर के सॉफ्टेवेयर और हार्डवेयर सेक्टर में आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+