भारत में 4.12 लाख करोड़पति, जानिए अमीरों के मामले में कौन सा शहर नंबर 1
भारत में 4.12 लाख करोड़पति, जानिए अमीरों के मामले में कौन सा शहर नंबर 1
नई दिल्ली। भारत में अमीरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। देश में करोड़पतियों की संखया 4.12 लाख तक पहुंच गई है। वहीं सबसे ज्यादा अमीर परिवार महाराष्ट्र में रहते हैं। हुरून इंडिया की ताजा लिस्ट जारी की गई है, जिसमें देश में अमीरों की संख्या, देश के लोगों की वार्षिक आय आदि की सूची जारी की गई है। हुरून इंडिया द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक देश के 46 फीसदी अरबपति देश के पांच राज्यों में रहते हैं।

भारत में 4.12 लाख करोड़पति
हुरून इंडिया ने वेल्थ रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में देश में करोड़पतियों की संख्या 4.12 लाख पहुंच गई है। वहीं इस लिस्ट में ये भी बताया गया है कि किस राज्य में अमीरों की संख्या कितनी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में देश के कुल अमीरों की संख्या का 46 फीसदी हिस्सा रहता है। रिपोर्ट में 10 लाख डॉलर से अधिक सालाना आय वाले परिवारों को अतिधनाढ्य माना गया है।
किस राज्य में कितने अमीर
इस रिपोर्ट क मुताबिक सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र में रहते हैं। महाराष्ट्र में 56000 अतिधनाढ्य परिवार रहते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, जहां 36000 अमीर परिवार है। वहीं तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 35000 धनाढ्य परिवार रहते हैं। वहीं चौथे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 33000 धनाढ्य परिवार हैं। वहीं पांचवें नंबर पर गुजरात हैं, जहां धनाढ्य परिवारों की संख्या 29000 है।
मुंबई सबसे अमीर शहर
वहीं अगर शहरों की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे ज्यादा अमीर रहते हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 16933 अमीर परिवार रहते हैं। वहीं दिल्ली में उसके बाद अमीर परिवार रहते हैं। यहां 15861 अमीर परिवार रहते हैं। वहीं कोलकाता में पश्चिम बंगाल के अमीरों की कुल संख्या के 42 प्रतिशत परिवार रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications