जापान को पीछे छोड़कर कच्चे स्टील के उत्पादन में आगे हुआ भारत
भारत फरवरी महीने में कच्चे इस्पात उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। स्टील यूजर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया( सूफी) ने विश्व इस्पात संघ के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी। जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक हो गया है।
मुंबई। भारत फरवरी महीने में कच्चे इस्पात उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। स्टील यूजर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया( सूफी) ने विश्व इस्पात संघ के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी। जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक हो गया है। फिलहाल चीन कच्चे इस्पात उत्पादन में पहले स्थान पर है। कुल वैश्विक उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है। भारत का कच्चा इस्पात उत्पादन अप्रैल, 2017 से फरवरी, 2018 के दौरान इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 9.31 करोड़ टन पर पहुंच गया।

इसी वजह से भारत कच्चे इस्पात उत्पादन में जापान को पीछे कर सका है। भारत 2015 में अमेरिका को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक बना था। साल 2015 में भारत कच्चे स्टील के उत्पादन में अमेरिका को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आया था। विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान सरकार ने आयात को कम करने और मेक इन इंडिया के जरिए कई तरह के कदम उठाए हैं और इन्हीं कदमों का नतीजा है कि स्टील उत्पादन में देश को यह स्थिति हासिल हुई है और घरेलू बाजार में इसे प्रोत्साहन मिल रहा है। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के मुताबिक भारत ने फरवरी 2018 में 8.4 मिट्रिक टन स्टील का उत्पादन किया था और फरवरी 2017 के उत्पादन से यह करीब 3.4 प्रतिशत ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications