आजादी@70: पीएम मोदी ने खोली 18 लाख टैक्स चोरों की पोल, जानिए कौन हैं वो

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराया और फिर देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने टैक्स चोरी, कालेधन, नोटबंदी और जीएसटी जैसे अहम मुद्दों पर भी अपनी बात कही। आइए जानते हैं क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर।

18 लाख टैक्स चोर

18 लाख टैक्स चोर

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग गरीबों को लूटकर अपनी तिजोरियां भर लेते हैं वह चैन से नहीं सो पा रहे हैं। वह बोले कि देश में अब लूट नहीं चलेगी, सबको जवाब देना पड़ेगा। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी आगे और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लाखों नए लोगों ने आईटीआर भरा है और इस साल आईटीआर भरने वालों में करीब 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वह बोले कि 18 लाख ऐसे लोगों की भी पहचान की गई है, जिनकी आय बहुत अधिक है, लेकिन वह आय के मुताबिक टैक्स नहीं भर रहे हैं।

नोटबंदी से कालाधन आया बाहर

नोटबंदी से कालाधन आया बाहर

पीएम बोले कि नोटबंदी पर लोगों ने सरकार का साथ दिया, जिसकी वजह से आज सरकार कालेधन पर लगाम कसने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब सवा लाख करोड़ रुपए का कालाधन पकड़ा गया है। इतना ही नहीं, नोटबंदी की वजह से करीब तीन लाख करोड़ रुपए बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए। वहीं दूसरी ओर, पौने दो लाख करोड़ की राशि अभी भी शक के घेरे में है।

हवाला कंपनियों का किया खुलासा

हवाला कंपनियों का किया खुलासा

पीएम ने कहा कि नोटबंदी के बाद करीब तीन लाख ऐसी कंपनियों का पता चला, जो हवाला का काम करती थीं। इनमें से करीब पौने 2 लाख कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया। 400 कंपनियां तो ऐसी मिलीं, जो एक ही पते पर चल रही थीं।

बेनामी संपत्ति मिली

बेनामी संपत्ति मिली

बेनामी संपत्ति के कानून पर भी पीएम मोदी ने बोला। वह बोले कि बेनामी संपत्ति का कानून सालों से रखा हुआ था, जिसे हमने लागू कर दिया है। उन्होंने बेनामी संपत्ति जब्त करने के भी आंकड़े दिए। पीएम मोदी बोले कि इतने कम समय में ही 800 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है।

जीएसटी को किया लागू

जीएसटी को किया लागू

पीएम मोदी ने जीएसटी पर भी अपनी बात कही। वह बोले कि जीएसटी लागू होने से फेडरलिज्म को बढ़ावा मिला है। वह बोले कि जीएसटी को काफी कम समय में लागू किया गया। पीएम ने कहा कि जीएसटी की वजह से ट्रांसपोर्ट जगत को काफी फायदा हुआ है। जीएसटी की वजह से 30 फीसदी एफिसिएंसी बढ़ गई है। डिजिटल लेन-देन बढ़ रहा है। जल्द ही देश कैश लेस इकोनॉमी की ओर बढ़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+