ITR Last Date: रिटर्न दाखिल करने की आज आखिरी तारीख, नहीं भरा तो हो सकती है जेल, कल से लगेगा जुर्माना

Income Tax Return Last Date: रिटर्न दाखिल करने की आज आखिरी तारीख, नहीं भरा तो हो सकती है जेल, कल से लगेगा जुर्माना

नई दिल्ली। टैक्सपेयर्स के लिए आज की तारीख बेहद अहम है। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के दायके में आते हैं तो आपको रिटर्न जरूर दाखिल करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं जेल जाने की नौबत तक आ सकती है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने का आज अंतिम दिन है। यदि आपने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो आज जरूर इसे जमा कर दें। अगर आपने भी अब तक वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो बिना देर अभी कर लें, क्योंकि आज रात 11.59 बजे इसकी आखिरी तारीख है।

Recommended Video

    Income Tax: ITR भरने की आखिरी तारीख 31 July, भूल से भी ना करें ये गलती | वनइंडिया हिंदी | *News
     Income Tax Return Last Date: if you failed to file ITR, you may led to Jail, Fine from 1st August income tax return

    अगर आप 31 जुलाई की डेडलाइन से चूक जाते हैं तो आपके पास मौका है जुर्माने के साथ रिटर्न दाखिल करने का। आप लेट फाइ के साथ 31 दिसंबर 2022 तक अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि 31 दिसंबर के बाद आपको इस वित्तीय वर्ष के लिए रिटर्न दाखिल करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कुछ स्थितयों में टैक्सपेयर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

    नहीं बढ़ेगी आईटीआर भरने की डेडलाइन
    वित्तीय वर्ष 2021-22 और असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आईटीआर भर ने की आखिरी डेडलाइन 31 जुलाई है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आईटीआर भरने की शुरुआत 15 जून, 2022 से हो चुकी है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपना आईटीआर नहीं भरा है तो बिना देर किए इसे फौरन भर लें, क्योंकि आखिरी दिनों में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।कैसे फाइल करें ITR
    आप घर बैठे ही अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। आपको कुछ स्टेप फॉलो करनें हैं।...

    • सबसे पहले https://eportal.incometax.gov.in/ पर लॉगइन करें।
    • File Income Tax Return Option पर क्लिक करें वित्तीय वर्ष का चुनाव करें।
    • ऑनलाइन मोड सिलेक्ट करें ITR-1 या ITR-4 फॉर्म सेलेक्ट करें।
    • सैलरीड क्लास हैं तो ITR-4 फॉर्म सेलेक्ट करना होगा।
    • अपना रिटर्न फॉर्म डाउनलोड करके इसमें फिलिंग टाइप पर 139(1) को सेलेक्ट करते ही एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपकी डिटेल भरनी होगी।
    • जानकारी को क्रॉस चेक करने के बाद Submit करें।
    • आपका फॉर्म जमा होने के बाद आपके ईमेल और फोन पर मैसेज आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+