आयकर रिटर्न भरने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी, कोरोना सकंट को देखते हुए CBDT ने लिया फैसला
income-tax-return-filing-last-date-extends-till-september-30-amid-coronavirus-crisis
नई दिल्ली, 20 मई: देश में लगातार बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब वित्तवर्ष 2020-21 का आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर कर दी गई है। आयकर विभाग ने ये भी बताया है कि विभाग नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल लांच करने जा रहा है। जिसके चलते छह दिन मौजूदा पोर्टल काम नहीं करेगा।

Recommended Video
आयकर विभाग अगले महीने, सात जून को आयकर विभाग अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in लॉन्च करेगा। जो मौजूदा आईटीडी पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in की जगह लेगा। नए पोर्टल के लॉन्च होने से पहले मौजूदा आईटीडी पोर्टल छह दिन के लिए बंद रहेगा। 1 जून, 2021 से 6 जून, 2021 तक ये पोर्टल काम नहीं करेगा। आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को ये जानकारी दी गई है।
आयकर विभाग की ओर से कहा गया है कि नए ई-फाइलिंग वेब पोर्टल लांच होगा जिसका इस्तेमाल आईटीआर फाइल करने और टैक्स से जुड़े दूसरे कामों के लिए होगा। नए पोर्टल को ज्यादा यूजर फ्रैंडली बनाया जाएगा। रूटीन ITR फाइल करने और टैक्स से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आयकर विभाग की वर्तमान वेबसाइट 1-6 जून तक बंद रहेगी। 7 जून से incometaxindiaefiling.gov.in की बजाय नया पोर्टल incometaxgov.in ऑपरेशनल हो जाएगा।
1-6 जून तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वर्तमान वेबसाइट पर काम बंद रहेगा इसलिए टैक्सपेयर की किसी भी सुनवाई और शिकायतों को लेकर 10 जून के बाद ही सुनवाई होगी। छह दिन के लिए पोर्टल आयकर विभाग के अधिकारियों के लिए भी यह उपलब्ध नहीं होगा।
ई-फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल करदाता व्यक्तिगत या बिजनेस कैटेगरी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए करता है। इसके जरिये रिफंड से जुड़ी शिकायत और अन्य कार्यों के लिए भी किया जाता है। आयकर अधिकारी इस पोर्टल का इस्तेमाल नोटिस जारी करने, करदाता से उत्तर प्राप्त करने और उनके सवालों का जवाब देने के लिए करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications