औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में आई 0.5 % की गिरावट, पहुंचा 19 महीने के निचले स्तर पर
नई दिल्ली। नवंबर महीने भारत की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)में 0.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2018 की 8.5 प्रतिशत के मुकाबले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 0.5 फीसदी की गिरावट हुई है। गिर गिरावट के बाद औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 19 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, मासिक आधार पर अक्टूबर में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 8.2 फीसद से बढ़कर 8.10 फीसदी पर पर पहुंच गई।

अगर बात अक्टूबर महीने की जाए तो माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 0.2 फीसद से बढ़कर 7 फीसदी पर पहुंच गई थी, मैन्यूफैक्चरिंग की ग्रोथ 4.6 फीसद से बढ़कर 7.9 पर , प्राइमरी गुड्स की ग्रोथ भी 2.6 फीसद से बढ़कर 6 फीसद के स्तर पर पहुंच गई थी। बता दें कि, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की रफ्तार 8.1% दर्ज की गई थी। यह 11 माह में सबसे अधिक थी। इससे पहले नवंबर 2017 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 8.5% दर्ज हुआ थी। एक साल पहले अक्टूबर में यह महज 1.8% की रफ्तार से बढ़ा था। इस साल सितंबर में इसका आंकड़ा 4.5% रहा था।












Click it and Unblock the Notifications