नोटबंदी के बाद महंगाई बम: दिल्ली-NCR में बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम
दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.85 रुपये प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2.15 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं।
नई दिल्ली। नोटबंदी की मार झेल रही आम जनता पर अब महंगाई का बम फूटा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.85 रुपये प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2.15 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जानकारी दी है कि सीएनजी-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी गैस की लागत के बढ़ने के कारण की गयी है। दाम बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में जहां सीएनजी 37.30 रुपए प्रति किलो मिलेगी, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 42.75 प्रति किलो मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications