ideaForge IPO की जबरदस्त मांग, 50 गुना हुआ सब्सक्राइब, कल है आखिरी मौका
ideaForge के IPO को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है। बुधवार तक इस आईपीओ को 50.30 गुना अधिक लोगों ने सब्सक्राइब के लिए आवेदन किया है। बता दें कि इस आईपीओ में आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है। इससे पहले यह 29 जून थी, लेकिन बकरीद की छुट्टी की वजह से इसमे एक दिन की और मोहलत दी गई है।
ideaForge के आईपीओ का कुल इश्यू साइज 4648870 है, लेकिन इसकी तुलना में अभी तक कुल 233824382 लोगों ने आवेदन किया है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया था कि शेयर की फिक्स प्राइस की रेंज 638-672 के बीच होगी।

बुधवार शाम 5 बजे तक की बात करें तो सभी पोर्शन पूरी तरह से भर चुके हैं। इस आईपीओ में व्यक्तिगत निवेशक, इंप्लॉयी रिजर्व्ड, नॉन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर ने 64.48 गुना, 64.06 गुना, 38.62 गुना सब्सक्राइब किया है।
इस आईपीओ में निवेशक अधिकतम 22 इक्विटी के लिए बिड कर सकते हैं। कंपनी ने खुद के पास 13112 शेयर को अपने पास रिजर्व रखा है, यह कंपनी के कर्मचारियों के लिए रखा गया है जिन्हें यह 32 रुपए के डिस्काउंट पर मिलेगा। 75 फीसदी शेयर QIB के लिए रिजर्व रखा गया है, NII के लिए 15 फीसदी और रिटेल बिडर के लिए 10 फीसदी शेयर रिजर्व रखा गया है।
बता दें कि आईपीओ से पहले कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 254.88 करोड़ रुपए फंड रेज किया था। जिसके बदले 37.92 लाख शेयर दिए गए हैं, जिसकी कीमत 672 रुपए प्रति शेयर हैं। इसमे मुख्य रूप से Nomura, Invesco, HSBC, Goldman Sachs शामिल हैं।
बता दें कि ideaForge कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी, यह कंपनी मुख्य रूप से ड्रोन बनाने का काम करती है। कंपनी मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस के लिए अनमैंड एयरक्राफ्ट सिस्टम तैयार करती है। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर 7 जुलाई को लिस्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications