होली से पहले ICICI का तोहफा, FD की ब्याज दरों में किया बदलाव
नई दिल्ली, 13 मार्च। होली से ठीक पहले निजी सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। निजी क्षेत्र के बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की दरों में बदलाव किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपए से अधिक से बल्क एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक ने दिया तोहफा
बैंक ने 2 करोड़ रुपए से अधिक के जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 3 साल से 10 साल के जमा पर ब्याज दर को 4.6 फीसदी कर लिया है। ये जमा दर 2 करोड़ से अधिक और 5 करोड़ से कम के एफडी पर मिल रहा है। जबकि 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की जमा पर ब्याज दर 4.50 फीसदी मिलेगा। वहीं 15 महीने ये अधिक और 18 महीने से कम के जमा पर 4.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 18 महीने से अधिक और 2 साल से कम के एफडी की ब्याज दर 4.3 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 1 साल से डेढ़ साल के जमा पर एफडी 4.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 1 साल से कम की अवधि पर 2.5 फीसदी से 3.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
10 मार्च से लागू
बैंक ने नई ब्याज दरें 10 मार्च से लागू कर दी है। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से अधिक की जमा पर ब्याज में बदलाव नहीं किया है। बैंक ने जहां 2 करोड़ से अधिक के जमा पर ब्याज दर में बदलाव किया है, लेकिन उससे कम की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 5 करोड़ रुपए से अधिक की एफडी पर ब्याज दरों में भी बदलाव नहीं किया जाएगा। ये नई दरें घरेलू ग्राहकों, एनआरओ और एनआरई पर लागू होगी।












Click it and Unblock the Notifications