ICICI बैंक ने लेंडिंग रेट 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया, होम और ऑटो लोन हुए महंगे
नई दिल्ली, 9 जून: आईसीआईसीआई बैंक ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट को 50 बेसिस प्वाइंट (0.50 फीसदी) बढ़ा दिया है। जिसके बाद यह दर बढ़कर 8.60 पर पहुंच गई है। उसका सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर होगा, इससे उनके होम और ऑटो लोन महंगे हो गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से रेपो रेट 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने लेंडिंग रेट बढ़ाने का ऐलान किया है।
Recommended Video

आईसीआईसी बैंक की लेंडिंग रेट अभी तक 8.10 फीसदी थी, जिसमें 0.50 की बढ़ोतरी होने के बाद अब ये बढ़कर 8.60 फीसदी हो गई है। बैंक ने बताया है कि बेंचमार्क लेंडिंग रेट 8 जून से प्रभावी हो गई है। एक महीने में दूसरी बार ये दर बढ़ाई गई है, बैंक ने मई में भी ईबीएलआर को बढ़ाया था।
अब लोन मिलेगा महंगा
बेंचमार्क लेंडिंग रेट वह दर होती है जिससे नीचे या कम पर बैंक कर्ज नहीं दे सकता। ऐसे में जाहिर है कि इस फैसले से बैंक से कर्ज लेना महंगा हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को अब पहले मुकाबले महंगा लोन मिलेगा। बैंक के इस कदम के बाद होम, ऑटो समेत सभी लोन की किश्त भी बढ़ जाएगी।
आरबीआई ने बढ़ाई है रेपो रेट
एक दिन पहले (8जून) को आरबीआई ने रेपो में 50 आधार अंक में बढ़ोतरी करते हुए इसे 4.40 से बढ़ाकर 4.90 फीसदी कर दी है। आरबीआई की ओर से दो महीनों (मई और जून) में रेपो रेट को 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बैंक के कर्ज महंगा करने के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications