ICICI बैंक ने बढ़ाई बल्क FD पर ब्याज दरें, मिलेगा 7.25% का लाभ
ICICI बैंक ने 20 मई 2023 से बल्क एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। नई ब्याज दरों के ऐलान के बाद ग्राहकों को 7.25 फीसदी तक का ब्याज उनकी एफडी पर मिलेगा।

ICICI Bank Bulk FD: बैंक के खाते में बेहतर एफडी की चाहत रखने वालों के लिए आईसीआईसी बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की है। अब 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि और 2 करोड़ रुपए से कम की राशि पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।
नई दरों के लागू होने के बाद एफडी पर बैंक अब 4.75 फीसदी से 6.75 फीसदी तक की ब्याज देगा। यह ब्याज 7 दिन से 10 साल की अवधि के लिए होगी। जो डिपॉजिट एक साल से 15 महीने के बीच पूरी होगी उसपर अधिकतम ब्याज 7.25 फीसदी होगी। नई ब्याज दरें 20 मई 2023 से लागू हो गई हैं।
7 से 29 दिन पर जमा अवधि पर ब्याज दर 4.75 फीसदी मिलेगा
30 से 45 दिन की अवधि पर ब्याज दर 5.50 फीसदी मिलेगी।
46 से 60 दिन की अवधि पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा
61 से 90 दिन की अवधि पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा
91 से 184 दिन की अवधि पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा
185 दिन से 270 दिन की अवधि पर 6.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बल्क डिपॉजिट एफडी ब्याज
271 दिन और 1 साल से कम की अवधि पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा
1 साल से 15 महीनों की अवधि पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
15 महीने से 2 साल की अवदि पर 7 फीसदी की ब्याज मिलेगी
2 साल एक दिन से 10 साल की अवधि पर 6.75 फीसदी की ब्याज मिलेगी।
आईसीआईसीआई बैंक की नेट इन्कम की बात करें तो यह वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही में 53922.75 करोड़ रुपए हो गई है, जोकि पिछले साल की तुलनाम में 25.88 फीसदी अधिक है। बैंक का कुल खर्च 38716.56 करोड़ रुपए रहा है।
इस तिमाही में बैंक का डिपॉजिट 10.9 फीसदी बढ़ा है और 31 मार्च 2023 तक 1180841 करोड़ रुपए हो गया है। बैंक का कासा रेशियो 43.6 फीसदी हो गया है। डॉमेस्टिक लोन पोर्टफोलियो 20.5 फीसदी बढ़ा है। एनपीए की बात करें तो यह 0.48 फीसदी घटा है।












Click it and Unblock the Notifications