ICICI बैंक ग्राहकों को जोर का झटका, लेट पेमेंट पर अब देना होगा 1200 रुपए चार्ज, जेब पर बढ़ा बोझ
ICICI बैंक ग्राहकों को जोर का झटका, लेट पेमेंट पर अब देना होगा 1200 रुपए चार्ज, जेब पर बढ़ेगा बोझ
नई दिल्ली, 10 फरवरी। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहक हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। दरअसल बैंक ने लेट पेमेंट फीस में कई बदलाव कर दिए हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आईसीआईसीआई बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं। बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। इस चार्जेज में बढ़ोतरी कर बैंक ने बढ़ती महंगाई के बीच अपने ग्राहकों को एक और झटका दे दिया है।

10 फरवरी से बदलाव
ICICI बैंक ने क्रेडिट चार्ज से जुड़े सर्विस चार्ज में अहम बदलाव किया है। 10 फरवरी 2022 से नए नियम को लागू कर दिया है। यानी आज से अगर आप क्रेडिट कार्ड फीस का लेट पेमेंट करते हैं तो आपको पहले से अधिक फीस चुकानी होगी। वहीं बैंक ने कैश एडवांस ट्रांजैक्शन फीस, चेक रिटर्न फीस और ऑटो डेबिट रिटर्न फीस में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने क्रेडिट कार्ड के लेट पेमेंट चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। नए नियम के मुताबिक आपके क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि जितनी अधिक होगी, चार्ज उतना अधिक देना होगा।

क्या है नया चार्ज
आईसीआईसीआई की वेबसाइट पर नए चार्ज से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है। नए चार्ज के मुताबिक अगर आपके क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम 100 रुपए से कम है तो कोई फीस नहीं लगेगी, लेकिन अगर बकाया रकम 50,000 रुपए या उससे अधिक है तो आपको 1200 रुपए तक फीस चुकानी पड़ सकती है। एक नडर अगर नई दरों पर डाले तो 100 रुपए से कम है तो कोई रकम नहीं लगेगी। वहीं अगर बकाया रकम 100 रुपए से ज्यादा और 500 रुपए से कम है तो 100 रुपए शुल्क देना होगा। उसी तरीके से 501 रुपए से 5000 रुपए तक के बकाया पर 500 रुपए चार्ज देना होगा। इसी तरह से 10000 तक के बकाया पर 450 रुपए, 25000 रुपए के बकाया पर 900 रुपए, 50000 रुपए के बकाया पर 1000 रुपए और 50000 रुपए से अधिक के बकाया पर 1200 रुपए शुल्क चुकाना होगा।

इन सर्विस के लिए बढ़ी फीस
अगर अब आप क्रेडिट कार्ड की मदद से कैश निकालते हैं तो 20000 रुपए तक के लिए 500 रुपए चार्ज लगेगा। उससे अधिक कैश निकाला तो 2.5 फीसदी की दर से लेट फीस चुकानी होगी। इसके अलावा चेक रिटर्न या ऑटो डेबिट फेल होने पर कम से कम 500 रुपए का चार्ज देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications