ICICI ने खाताधारकों को किया सावधान, एक झटके में खाली हो सकता है आपका अकाउंट
नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को सावदान करते हुए कहा है कि आपकी छोटी सी लापरवाही से आपके जीवनभर की कमाई मिनटों में खाली हो सकती है। ICICI बैंक के खाताधारकों ने बैंक की ये सलाह नहीं मानी तो आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है। इसे लेकर बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट किया है। आपको बताते हैं कि बैंक ने क्या अलर्ट किया है।

ICICI ने अपने खाताधारकों को किया अलर्ट
आईसीआईसीआई ने अपने खाताधारकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में खाताधारकों को अलर्ट रहने की जरूरत है। बैंक की आईटी सेल ने कहा है कि अब हैकर्स खाताधारकों के अकाउंट को हैक नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोगों का अकाउंट हैक करने के वह नई तकनीक का सहारा ले रहे हैं। हैकर्स SIM स्वैप फ्रॉड के जरिए मिनटों में अकाउंट को खाली कर आपकी कमाई को चूना लगा रहे हैं।

क्या है फ्रॉड का नया तरीका
हाल के दिनों में सिम स्वाइप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के सिम का इस्तेमाल कर उसके खाते में सेंधमारी की जाती है। सिम स्वैप फ्रॉड में यूजर्र का सिम अचानक बंद हो जाता है। हैकर्स यूजर के सिम को स्वैप कर उसका क्लोन करके उसका नकली सिम तैयार कर लेते हैं। अब इस नए नंबर के सिम का इस्तेमाल कर हैकर आपके बैंकों के OTP को जेनरेट करके आपके खाते सें फंड ट्रांजैक्शन कर लेता है और आपको जानकारी भी नहीं मिलती है।

कैसे होती है आपके खाते में सेंधमारी
इस नए सिम स्वैप फ्रॉड में आपकों कॉल आता है, जिसमें हैकर आपको कॉल करेगा। इस कॉल पर हैकर आपको नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए फोन नंबर ऑथेंटिकेट करने के लिए कहेगा। फिर आपसे सिम के पीछे प्रिंट 20 डिजिट वाला नंबर पूछा जाएगा। जैसे ही आप ये नंबर उसे बताएंगे वो आपसे 1 दबाने को कहेगा। 1 दबाने का मतलब है कि आपने उसे सिम स्वैप करने की सहमति दे दी। आपकी टेलीकॉम कंपनी आपकी इस रिक्वेस्ट को आपकी स्वीकृति समझ लेगी। ऐसा होते ही आपका नंबर बंद हो जाएगा और आपके क्लोन सिम एक्टिवेट हो जाएगा। जिसपर ओटीपी के जरिए वो आसानी से फंड ट्रांसफर लेगा।

कैसे रहे सुरक्षित
ICICI ने अपने खाताधारकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। अगर आपका फोन लंबे समय से नेटवर्क नहीं आ रहा या फिर कोई फोन नहीं आ रहा तो फौरन अपने टेलिकॉम ऑपरेटर से संपर्क करें।
अगर आपको बार-बार किसी नंबर से कॉल्स आ रही हैं तो भी अपना फोन स्विच ऑफ न करें।
अपने सभी ट्रांजेक्शन के बारे में व अन्य अपडेट्स पाने के लिए SMS और e-mail दोनों ही अलर्ट को ऑन करवाएं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications