Hurun Global Unicorn Index 2023: Swiggy, Dream11 और BYJU's ने Top 10 यूनिकॉर्न की लिस्ट में मारी बाजी
स्विगी और ड्रीम-11 की वैल्यूएशन हरेक की 8 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक है। स्विगी, बायजू और ड्रीम-11 तीनों ने टॉप-10 में जगह बनाई है।

Hurun Global Unicorn Index 2023: हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2023 की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में दिग्गज फूड डिलेवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजू और ड्रीम-11 ने बाजी मारी है। Swiggy, Dream11 और BYJU's को हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2023 में भारत के शीर्ष यूनिकॉर्न्स का नाम दिया गया है।
यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। इसमें दिखाया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया, जहां यूनिकॉर्न की संख्या सबसे अधिक है। सूची के अनुसार, दुनिया भर के शीर्ष 10 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में से बायजू और एड-टेक डिकैकॉर्न एक है। इसमें 22 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी के समय में भी इसमें वृद्धि देखी गई है। स्विगी और ड्रीम-11 प्रत्येक का वैल्यू 8 बिलियन अमरीकी डॉलर है।
रिपोर्ट के जरिए पता चला कि भारत में कुल 138 यूनिकॉर्न हैं, जिनमें से 70 भारतीय सह-संस्थापकों द्वारा स्थापित किए गए हैं। इसका मुख्यालय भारत के बाहर है, वहीं, 68 यूनिकॉर्न का मुख्यालय भारत में स्थित है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के बाहर स्थापित भारतीय यूनिकॉर्न की संख्या देश के भीतर स्थित यूनिकॉर्न की संख्या से अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार, चीन और भारत में अगले पांच वर्षों में हुरुन ग्लोबल 500 कंपनियों की संख्या अधिक होने की संभावना है।
क्या है यूनिकॉर्न स्टार्टअप
जब किसी कंपनी की वैल्यूएशन 1 बिलियन या इससे अधिक हो जाती है तो यह स्टार्टअप यूनिकॉर्न कहलाता है।
यह भी पढ़ें- Swiggy: स्विगी के 'अंडे' वाले विज्ञापन पर बवाल, लोगों ने बताया 'हिंदूफोबिक', साध्वी प्राची ने छेड़ी मुहिम












Click it and Unblock the Notifications