Swiggy: स्विगी के 'अंडे' वाले विज्ञापन पर बवाल, लोगों ने बताया 'हिंदूफोबिक', साध्वी प्राची ने छेड़ी मुहिम
Swiggy Egg Billboard: स्विगी के बिलबोर्ड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। साध्वी प्राची से लेकर कई धर्मगुरु इसका विरोध कर रहे हैं।

होली के अवसर पर स्विगी इंस्टामार्ट के कथित बिलबोर्ड ने सोशल मीडिया पर आक्रोश फैला दिया है, साध्वी प्राची जैसे दक्षिणपंथी नेताओं सहित नेटिजन्स ने #HinduPhobicSwiggy के साथ फूड डिलीवरी ऐप की आलोचना की है। वहीं कई लोग इस अनइंस्टॉल करने की अपील कर रहे हैं।
बिलबोर्ड पर क्या लिखा है जिसपर विवाद हो रहा
बिलबोर्ड में दो देशी अंडे की तस्वीर है। जिसमें पहली लाइन में आमलेट लिखा होता है। वहीं दूसरी लाइन में सनी साइड अप लिखी होती है। इसके बाद किसी के सिर पर फोड़ो (क्रॉस का साइन) लिखा होता है। हालांकि, वन इंडिया इस बिलबोर्ड की पुष्टि नहीं करता है।
साध्वी प्राची ने स्विगी को सुनाई खरी-खोटी
ट्विटर पर #HinduPhobicSwiggy मंगलवार दोपहर टॉप ट्रेंडिंग में रहा। विश्व हिंदू परिषद (VHP)की नेता साध्वी प्राची ने ट्विटर पर लिखा कि आप ईद/क्रिसमस पर इसी तरह का ज्ञान क्यों नहीं देते? सर तन से जुदा गैंग से डरते हैं? चूंकि आप विविध समुदायों की सेवा करते हैं, इसलिए आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप सभी धर्मों का सम्मान करना सीखें। अपने होली विज्ञापनों को हटा दें। प्राची साध्वी नने लोगों से कहा कि इस विज्ञापन का भारी पैमाने पर विरोध करो। एक लाख ट्वीट कर डालो। दिखा दो स्विगी को सनातनियों का पावर।
योगी देवनाथ ने भी ट्वीट कर साधा निशाना
अखिल भारतीय साधु समाज के सदस्य और कच्छ संत समाज के पूर्व अध्यक्ष योगी देवनाथ ने भी ट्वीट किया और स्विगी से विज्ञापन के लिए माफी मांगने का आग्रह किया। अरे स्विगी हिंदू त्योहारों पर चुनिंदा जानकारी देना ठीक नहीं है। आपकी होली की रील और बिलबोर्ड होली के बारे में गलत धारणा बना रहे हैं। आपको माफी मांगनी चाहिए और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने चाहिए।
Hey @swiggy, it's not okay to give selective gyan on Hindu festivals. Your Holi reel & Billboard is creating a wrong perception about Holi. You must apologize and take steps to promote cultural inclusivity. #HinduPhobicSwiggy pic.twitter.com/5Wy7obS7BL
— Yogi Devnath 🇮🇳 (@YogiDevnath2) March 7, 2023
शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने किया ट्वीट
शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्विगी का होली रील और बिलबोर्ड लाखों लोगों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार के प्रति अपमानजनक है। अन्य गैर-हिंदू त्योहारों पर ऐसी जानकारी क्यों नहीं? स्विगी को अपनी जानबूझकर की गई गलती के लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications