बड़ा झटका: PPF सहित छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट्स में भारी कटौती, जानिए नई दरें
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को देश के आम नागरिकों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स सहित कई बचत योजनाओं पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किया है। 1 अप्रैल यानी गुरुवार से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष 2021-22 से पहले केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती कर 4 प्रतिशत से 3.5 फीसदी कर दिया है। इतना नहीं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर मिलाने वाले इंटरेस्ट रेट में भी भारी कटौती की गई है।

1974 के बाद पीपीएफ इंट्रेस्ट रेट इतना कम
पीपीएफ में निवेश करने वाले लोगों को बचत पर मिलने वाले सालाना इंटरेस्ट रेट को 7 फीसदी से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि इससे पहले पीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर 7.1 फीसदी दी। आपको बता दें कि पिछले 46 वर्षों में यह पहली बार है जब पीपीएफ पर मिलने वाला इंट्रेस्ट रेट इतना कम हुआ है। साल 1974 के बाद केंद्र सरकार अब पीपीएफ निवेशकों को सालाना इंटरेस्ट रेट 6.4 प्रतिशत देगी। सरकार द्वारा जारी नई दरें 1 अप्रैल, 2021 से लागू होंगी।

इन बचत योजनाओं के इंटरेस्ट रेट्स में भी कटौती
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वन ईयर टाइम डिपोजिट और 2 से 5 साल तक के रेकरिंग डिपोजिट सहित सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट्स में भी कटौती कर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा जारी नई दरो के मुताबिक 1 अप्रैल से वन ईयर टाइम डिपोजिट पर इंटरेस्ट रेट 5.4 प्रतिशत के घटकर 4.4 प्रतिशत मिलेगा। वहीं, 2 से 5 साल तक के रेकरिंग डिपोजिट पर अब निवेशकों को 5% से लेकर 5.8% तक के ब्याज दरों से संतोष करना पड़ेगा। पहले यह इंटरेस्ट रेट 5.5% से 6.7% हुआ करता था।

किसानों को भी झटका
इसके अलावा सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम के इंटरेस्ट रेट्स में भी कटौती कर सरकार ने 7.4% के बदले 6.5% कर दिया है। वहीं, किसान विकास पत्र पर अब 6.9% के बदले 6.2% ब्याज मिलेगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) पर अब 6.8% के बदले 5.9% इंटरेस्ट मिलेगा। जबकि सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाले ब्याज को 7.6% से घटाकर 6.9% कर दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स के इंटरेस्ट रेट में कटौती की है।
यह भी पढ़ें: थोक महंगाई दर 27 महीने के उच्च स्तर पर, फरवरी में रिकॉर्ड 4.17 फीसदी पर पहुंची












Click it and Unblock the Notifications