जानिए कैसे स्टार्टअप्स में करें निवेश, बिना बिजनेस किए भी कर सकते हैं मोटी कमाई

Invest in Startups: आज के दौर में हर कोई बेहतर रिटर्न के लिए निवेश के अच्छे विकल्प की तलाश करता है। ऐसे में अगर आपके भीतर जोखिम लेने की अधिक क्षमता है तो स्टार्टअप्स में निवेश एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

भारत में पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में स्टार्टअप्स ने अपनी पैठ बनाई है और नई पीढ़ि के युवा देश के विकास में बड़ा योगदान कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन प्रतिभाशाली युवा उद्यमियों के साथ निवेश करके उनकी सफलता में हिस्सेदार बनना चाहते हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है।

startup

स्टार्टअप्स में निवेश आज के समय में निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गया है। यह न केवल उच्च रिटर्न का अवसर प्रदान करता है, बल्कि देश के उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को भी बढ़ावा देता है।

हालांकि स्टार्टअप में निवेश करना पारंपरिक निवेश विकल्पों की तुलना में अधिक जोखिम भरा हो सकता है। लिहाजा इसमे निवेश से पहले आपको इसके जोखिम के बारे में जरूर अपना विश्लेषण करना चाहिए।

स्टार्टअप में निवेश क्यों करें?
यह आपको उच्च रिटर्न दे सकता है।
सफल स्टार्टअप्स में निवेश करने से पारंपरिक निवेशों की तुलना में अधिक लाभ मिल सकता है।
आप नई तकनीकों और विचारों को समर्थन देते हैं जो देश के विकास में योगदान करते हैं।
स्टार्टअप्स में निवेश आपके पोर्टफोलियो को विविधता प्रदान करता है।

भारत में स्टार्टअप में निवेश के तरीके
एंजेल इन्वेस्टमेंट के जरिए आप स्टार्टअप्स में निवेश कर सकते हैं। एंजेल निवेशक वे होते हैं जो शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप स्टार्टअप्स में निवेश करना चाहते हैं तो एंजेल नेटवर्क्स जैसे Indian Angel Network (IAN), Mumbai Angels, या Chennai Angels को चुन सकते हैं।

इसके साथ ही आप वेंचर कैपिटल फंड्स (VC Funds) के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। वेंचर कैपिटल फंड्स पेशेवर निवेश फर्म्स होती हैं जो उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स में निवेश करती हैं।

साथ ही आप प्रमुख वीसी फंड्स जैसे Sequoia Capital India, Accel Partners, और Nexus Venture Partners के जरिए भी स्टार्टअप्स में निवेश कर सकते हैं।

आप क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी स्टार्टअप्स में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आप लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स Kickstarter, Indiegogo और Ketto को चुन सकते हैं। भारत में स्टार्टअप्स के लिए विशेष एक्सचेंज जैसे BSE SME Exchange और NSE Emerge उपलब्ध हैं।

आप सीधे किसी स्टार्टअप में भी निवेश कर सकते हैं। आप इसके लिए सीधे किसी स्टार्टअप के संस्थापक के साथ संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको डील्स की समझ और कानूनी दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी स्टार्टअप में निवेश से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है। बिना अपनी रिसर्च के किसी भी स्टार्टअप में निवेश ना करें। स्टार्टअप की टीम और उनके बिजनेस मॉडल, उद्योग की क्षमता को समझने की कोशिश करें। साथ ही इससे जुड़े जोखिम का आंकलन करें।

जोखिमभरा निवेश

स्टार्टअप्स में असफलता की दर अधिक होती है। लिहाजा निवेश को जोखिम सहने की क्षमता के अनुसार चुनें। स्टार्टअप में निवेश से पहले सभी लीगल दस्तावेजों को जरूर देखें। साथ ही स्टार्टअप में लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करें। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और धैर्य का सहारा लें।

फिनटेक (FinTech) यानि डिजिटल भुगतान, लोन, और वॉलेट आधारित स्टार्टअप्स, एडटेक (EdTech) यानि ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े प्लेटफॉर्म्स, हेल्थटेक यानि टेलीमेडिसिन और हेल्थकेयर ऐप्स, क्लीनटेक (CleanTech) यानि पर्यावरण-संबंधित समाधान देने वाले स्टार्टअप्स में निवेश कर सकते हैं।

एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें

स्टार्टअप्स में निवेश वित्तीय और व्यक्तिगत रूप से लाभकारी हो सकता है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को समझना आवश्यक है। सही शोध, योजना, और समझ के साथ आप भारतीय स्टार्टअप्स में सफल निवेश कर सकते हैं। यदि आप एक नए निवेशक हैं तो छोटे निवेश से शुरुआत करें और विशेषज्ञों से सलाह लेना कतई ना भूलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+