Gold Investment Tips: सस्ता होने के बावजूद भी मालामाल बनाएगा सोना, जानिए वजह
Gold Investment Tips: सस्ता होने के बावजूद भी मालामाल बनाएगा सोना, जानिए वजह
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rate) की कीमत में गिरावट का दौर शुरु हो गया है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 3 हजार के आसपास गिरावट हुई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट का माहौल रहा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सोने में निवेश (How to invest in Gold) कर सकते हैं। कैसे सोने की गिरती कीमत के बीच भी सोना आपको मालामाल बना सकता है। आइए जानें विस्तार से....

सोने की कीमत में गिरावट
कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते भारी गिरावट आई है। जहां पिछले हफ्ते सोने की कीमत 56000 रुपए के पार हो गई ती, वहीं इस हफ्ते सोने की कीमत काफी नीचे आ गई। 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच सोने के भाव 3,252 रुपये गिर गए। वहीं इस दौरान चांदी की कीमत 7245 रुपए नीचे आ गया। सोने की कीमत में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

एक्सपर्ट की राय-मालामाल बनाएगा सोना
मोतीलाल ओसवाल के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अमित सजेजा की माने तो सोने की कीमत में आने वाले दिनों में रिकवरी देकने को मिली है। सोने की कीमत में प्रति औंस 865 डॉलर से लेकर प्रति औंस 1,980 डॉलर तक का उछाल देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक MCX पर अगस्त महीने में सोने की कीमत 58,000 रुपए तक पहुंच सकती है।

सोने में निवेश
आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। संकट की घड़ी में सोने में निवेश हमेशा से सुरक्षित रहा है। कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से सोना रिकॉर्ड बनाएगा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती के साथ-साथ ब्याज दरों का करीब शून्य के स्तर पर होने का असर सोने की कीमत पर पड़ा है। वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट की आशंका के कारण सोना आकर्षक परिसपंत्ति बना है। जानकारों की माने तो अगले 1 से डेढ़ सालों में सोने की वैश्विक स्तर पर कीमत 2450 डॉलर प्रति औंस पर होगा। वहीं घरेलू बाजार में यह 67000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

रूस की कोरोना वैक्सीन का असर
सोने की कीमत पर रूस की कोरोना वैक्सीन के ऐलान का असर पड़ा है। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व निदेशक बच्छराज बमाल्वा के मुताबिक रूस द्लारा कोरोना वैक्सीन को लेकर किए गए ऐलान के बीच निवेशकों में निश्चिंतता आई है।

दिवाली समय इस साल सोने की कीमत में 15 फीसदी बढ़ोतरी
जैसे-जैसे कोरोना वैक्सीन को लेकर सकारात्मक खबरें आ रही है सोने की कीमत में स्थिरता आ सकती है, लेकिन सोना हमेशा से निवेशकों के लिए संकट का निवेश रहा है। कोरोना वैक्सीन के आने के बाद भी अर्थव्यवस्था को रिकवरी में वक्त लगेगा , जिसके कारण सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण अभी बने रहने की उम्मीद है। यानी आने वाले समय में सोना अभी ऊंचाई पर पहुंच सकता है। दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गोयल के मुताबिक अभी कम से कम 12 से 15 महीने तक सोना उच्चतम स्तर पर रहेगा। उनके मुताबिक दिवाली समय इस साल सोने की कीमत में 15 फीसदी तक का उछाल आ सकता है। यानी आप सोने में अभी निवेश कर सकते हैं। अच्छे रिटर्न की संभावना दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications