Gold-Silver Rate: 3 दिन में 3500 रु सस्ता हुआ सोना, 10000 तक गिरे चांदी के दाम, जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा सोना-चांदी का हाल
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 13 August 2020, सोने-चांदी की कीमत में जुलाई 2020 से तेजी का दौर 10 अगस्त 2020 तक जारी रहा। सोना सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोने के हाजिर और वायदा भाव में 11 अगस्त के बाद से गिरावट का दौर शुरु हो गया जो आज सुबह तक जारी रहा। सोने की कीमत में तीन दिनों में 3523 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत में पिछले तीन दिनों में 9752 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार एक्सपर्ट की माने को अगले कुछ दिनों तक सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहेगा। सोने-चांदी की कीमत आगे कैसी रहेगी आइए इस पर एक नजर डालते हैं......
Recommended Video

सोना की कीमत में 3523 रुपए की गिरावट
सोने के दाम ( Gold Rate) में पिछले तीन दिनों में 3523 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमत में गिरावट हाजिर और वायदा भाव में देखने को मिली। 13 अगस्त को सोने की एमसीएक्स पर भाव में गिरावट आई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.14 फीसदी गिरकर 52,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 0.4 फीसदी मामूली बढ़त देखने को मिली और चांदी बढ़कर 67050 रुपए पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन की सफल खबरों के बाद शेयर बाजार में विश्वास बढ़ा है। जिसके कारण सोने-चांदी में मुनाफावसूली हुई है और सोने-चांदी की कीमत में तेजी से गिरावट आ रही है।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना
सोने की कीमत मेंपिचले तीन दिनों से गिरावट आ रही है। आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीन को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट्स आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोरोना की वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की पॉजिटिव खबरों से निवेशकों का ध्यान सोने से कम होकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है। निवेशक अब शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार की ओर निवेशकों के आकर्षण के कारण सोने में निवेश घटा है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई है। दुनिया भर में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

क्या आगे और सस्ता होगा सोना?
क्या सोना और सस्ता होगा( Will gold decrease in coming days) बाजार एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगले कुछ दिनों तक सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट को देखें तो जहां 7 अगस्त को सोना 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था तो वहीं 12 अगस्त को सोना 52038 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं आज सुबह में 24 कैरट सोना 52731 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अगले कुछ दिनों तक सोने की कीमत में नरमी देखने को मिल सकती है। अगर चांदी की भाव पर नजर डाले तो चांदी के भाव में करीब 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

सोने-चांदी में निवेश से अभी बचने की सलाह
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। बाजार के जानकार निवेशकों को अभी सोने में फिलहाल खरीदारी से बचने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि सोने में लगातार तेजी के बाद अब बिकवाली देखने को मिल सकती है। सोने का भाव वापस उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे लुढ़ सकते हैं। वहीं चांदी की कीमत 60000 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे आ सकती है। ऐसे में अगर आप सोने या चांदी में खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सोने पर हमेशा से निवेशकों का भरोसा
बाजार जानकारों की माने तो सोना-चांदी के भाव में ये गिरावट अमेरिकी बाजार में आई गिरावट के कारण आई है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव के कारण बाजार में अस्थिरता आई है। वहीं कोरोना वैक्सीन के बाद निवेशवों में उत्साह बढ़ा है। कमोडिटी मार्केट के विशेषज्ञों के मुताबिक सोना हमेशा से निवेशकों का सुरक्षित निवेश रहा है। कोरोना वैक्सीन के कारण वैश्विक बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है और निवेशक सोने के पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications