कभी 5000 के लिए तरसते थे एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल, आज 830 करोड़ रुपए के हैं मालिक

Recommended Video

    Sunil Bharti Mittal was once in financial crisis for the want of Rs 5000 | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल देश के बड़े बिजनेसमैन और अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन हमेशा से उनका रास्ता इतना आसान नहीं था और न ही वो किसी अमीर परिवार में पले बढ़े हैं। अपनी सफलता की कहानी उन्होंने एक शो के दौरान बताई, जो काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ये सफलता इतनी आसानी ने नहीं मिली। एक वक्त था , जब उन्हें 5000 रुपए जुटाने के लिए कड़ी मश्ककत करनी पड़ती थी। आपको बता दें कि आज सुनील भारती मित्तल की संपत्ति 830 करोड़ के बराबर है।

    5000 रुपए का इतंजाम करना पड़ा था भारी

    5000 रुपए का इतंजाम करना पड़ा था भारी

    सुनील मित्तल ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि आज भले ही उनके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें 5000 रुपए का जुगाड़ करने के लिए कड़ी मश्ककत करनी पड़ती थी। कार्यक्रम के दौरान अपनी सफलता और उसके संघर्ष को लेकर मित्तल ने कहा कि उनका जीवन कठिनाईयों से होकर गुजरा है।

    चुनी अपनी अलग राह

    चुनी अपनी अलग राह

    सुनील ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें एक बार हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक ब्रिजमोहन लाल मुंजाल से 5000 रुपए का चेक लेना पड़ा था। इस चेक को देने के बाद ब्रिजमोहन लाल ने उनसे कहा था कि बेटा इसकी आदत मत डालना। सुनील मित्तल को उनकी ये सलाह दिल को छू गई और उन्होंने अपना कुछ करने का सोचा। उनकी उसी सलाह को मानकर उन्होंने अपना काम करना शुरू किया।

    टेलीफोन सेक्टर में रखा कदम

    टेलीफोन सेक्टर में रखा कदम

    सुनील मित्तल ने 1980 के बाद अपना काम शुरू किया। पहले उन्होंने पॉर्टेबल जेनरेटर्स का काम शुरू किया, लेकिन सरकार द्वारा इस के इंपोर्ट पर बैन लगाए जने के बाद उन्होंने टेलिकम्यूनिकेशन का काम शुरू किया। ताइवान की यात्रा के दौरान उन्हें वहां पुश बटन फोन्स दिखें। उन्हें ये फोन्स भा गए और उन्होंने भारत में इसे लाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने भारत आकर उन्होंने पुश बटन फोन का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने अपने फोन का नाम 'मित्तब्रॉ' रखा, ऐसा इसलिए ताकि लोग उससे आकर्षित हो सके।

    गरीबों के लिए दान

    गरीबों के लिए दान

    सुनील मित्तल ने हाल ही में अपनी संपत्ति का 10 प्रतिशत हिस्सा परमार्थ कार्यों के लिए दान देने की घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि एयरटेल परिवार ने अपनी संपत्ति का 10 प्रतिशत समूह की कल्याणकारी कार्यों वाली इकाई भारती फाउंडेशन की गतिविधियों के लिए देने की प्रतिबद्धता जताई है। एयरटेल की कुल संपत्ति का 10 फीसदी वो दान करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+