एक लेटर ने हिंदुजा भाईयों में खड़ा किया विवाद, दांव पर 83 हजार करोड़ रुपये
नई दिल्ली। हिंदुजा भाईयों द्वारा साइन किया गया एक लेटर इन दिनों चारों भाईयों के बीच विवाद का मुद्दा बन गया है। इस लेटर ने हिंदुजा परिवार की 11.2 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपये) की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। साल 2014 में लिखे गए इस लेटर में चारों भाइयों के सिग्नेचर हैं। ये लेटर लिखा है कि, एक भाई के पास जो भी दौलत है, वह सभी भाईयों की है। लेकिन 84 साल के श्रीचंद हिंदुजा और उनकी बेटी विनू चाहते हैं कि इस लेटर को रद्दी घोषित कर दिया जाए।
Recommended Video

हिंदुजा ग्रुप के भाइयों का संपत्ति को लेकर विवाद इंग्लैंड के उच्च न्यायालय में पहुंच गया है। हिंदुजा परिवार ब्रिटेन के अरबपतियों में आता है। लेटर का मामला मंगलवार को लंदन की एक कोर्ट में सुनवाई के बाद सामने आयाय़ इसमें जज ने कहा कि बाकी के तीन भाई गोपीचंद, प्रकाश और अशोक ने लेटर का इस्तेमाल हिंदुजा बैंक पर अपना कंट्रोल हासिल करने के लिए किया, जबकि उस पर श्रीचंद हिंदुजा का पूरा हक है।
कोर्ट में जज ने कहा कि श्रीचंद और विनू चाहते हैं कि कोर्ट ये फैसला सुनाए कि उस लेटर का कोई लीगल असर नहीं होगा। ऐसे में इस लेटर को वसीयत की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीचंद ने 2016 की शुरुआत में जोर देकर कहा था कि जुलाई का पत्र उनकी इच्छाओं को नहीं दर्शाता है और परिवार की संपत्ति को अलग किया जाना चाहिए।
एक बयान में गोपीचंद हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा ने कहा कि इस मुकदमेबाजी का उनके बिजनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन, लेटर को बेकार घोषित करना हमारे संस्थापक और परिवार के मूल्यों के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि हम इस सिद्धांत पर दशकों से कायम हैं कि परिवार में जो भी है, वो सबका है। कोई एक उस पर दावा नहीं कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों भाइयों ने एक ईमेल में कहा है कि हम अपने परिवार की इस वैल्यू को बचाना चाह रहे हैं।
अगर तीनों भाइयों का दावा मंजूर हो जाता है तो श्रीचंद की पूरी संपत्ति उनकी बेटी और बाकी परिवार के पास चली जाएगी। इसमें हिंदुजा बैंक की पूरी शेयरहोल्डिंग भी शामिल है। जज ने ये भी कहा कि श्रीचंद के पास वकीलों को आदेश देने की ताकत नहीं बची है और उन्होंने अपनी जगह अपनी बेटी विनू को नियुक्त किया है। 2020 की अमीरों की सूची के अनुसार हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज का संचालन करने वाले हिंदुजा भाइयों की संपत्ति 16 अरब पाउंड है। फाइनेंस, मीडिया और हेल्थ केयर बिजनेस में 40 से भी अधिक देशों में हिंदुजा ग्रुप के बिजनेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications