HDFC ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आपके घर तक आएगा ATM, अब घर बैठे मिलेगी ये 15 सर्विस
HDFC ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आपके घर तक आएगा ATM, अब घर बैठे मिलेगी ये 15 सर्विस
नई दिल्ली, जून 2। निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने अपने लाखों खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। अगर आपका बैंक खाता एचडीएफसी में हैं तो आपको कैश निकालने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपके घर के दरवाजे तक खुद ATM पहुंचेगा । दरअसल बैंक ने आज से देश के 50 शहरों में मोबाइल एटीएम सर्विस की शुरुआत कर दी है। यानी कैश निकालने के लिए आपको एटीएम जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि एटीएम आप तक पहुंचेगा।
Recommended Video

HDFC Mobile ATM: 50 शहरों में शुरू हुई सर्विस
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने देश के 50 शहरों में मोबाइल एटीएम सर्विस की शुरुआत की है। बैंक ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए ये फैसला किया है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने इस मोबाइल एटीएम सर्विस की शुरूआत की है। बैंक के इस कदम से खाताधारकों को बहुत राहत मिलेगा। उन्हें कैश निकालने के लिए एटीएम तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

HDFC ATM service: खाताधारकों मिलेंगी ये 15 सर्विस
खाताधारकों को न केवल घर के पास मोबाइल टीएम वैन से कैश निकालने की सुविधा मिलेगी, बल्कि वो 15 से अधिक बैंकिंग सर्विस का लाभ इस मोबाइल एटीएम से उठा सकते हैं। वो इस मोबाइल एटीएम की मदद से 15 से ज्यादा तरह के ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इस मोबाइल एटीएम वैन की मदद से एचडीएफसी के ग्राहक कैश निकालने के अलावा ATM पिन नंबर बदलने, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करने, बिजली या अन्य बिलों का भुगतान समेत 15 से अधिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

50 शहरों में शुरू की गई सर्विस
बैंक ने ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए फिलहाल इसे 50 शहरों में शुरू किया है। हर शहर के खास लोकेशन पर ये मोबाइल वैन खास वक्त में उपलब्ध रहेंगी, जहां से लोग आसानी से कैश निकासी और अन्य कामों को निपटा सकते हैं। बैंक ने फिलहाल इसे मुंबई, सलेम, पुणे, देहरादुन, चेन्नई, लखनऊ, होसुर, लुधियाना, त्रिची, चंडीगढ़, हैदराबाद, कटक, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, दिल्ली, विजयवाड़ा, त्रिवेंद्रम, तिरुवनंतपुरम, गुड़गांव, कोयंबटूर और इलाहाबाद में शुरू किया है। जल्द ही इसकी सेवा का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। बैंक ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स और हेल्थ वर्कर्स की सुविधा और उनकी जरूरत को देखते हुए बैंक ने मोबाइल एटीएम सर्विस की शुरुआत की है।
एसबीआई के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी , बदला कैश निकालने का नियम












Click it and Unblock the Notifications