HDFC बैंक ने दिया होली का तोहफा, इन ग्राहकों को मिलेगा 0.75% ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली। निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों को होली का तोहफा दिया है। बैंक ने ग्राहकों के लिए खास ब्याज की स्कीम की डेडलाइन को आगे तक के लिए बढ़ा दिया है। अब वरिष्ठ नागरिक इस मौका का लाभ उठाकर 30 जून 2021 तक HDFC बैंक में एफडी पर 0.75 फीसदी का अतिरिक्त का ब्याज पा सकते हैं। बैंक ने स्पेशल एफडी स्कीम के तहत इसकी तारीख को फिर से बढ़ा दिया है।

बैंक ने बढ़ाई स्पेशल स्कीम की तारीख

बैंक ने बढ़ाई स्पेशल स्कीम की तारीख

HDFC ने अपने बैंक के खास स्कीम की डेडलाइन को बढ़ा दी है। इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की मदद से वरिष्ठ नागरिकों को ऊंची ब्याज दरों पर सेविंग योजना का लाभ मिलता है। बैंक इस खास एफडी स्कीम के जरिए सामान्य से 75 बेसिक प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। इस स्कीम की डेडलाइन को अब बढ़ाकर 30 जून 2021 तक के लिए कर दिया गया है। यानी इस स्कीम की मदद से एचडीएफसी बैंक में सीनियर सीटिजन एफडी पर 0.75 फीसदी अधिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

0.75 फीसदी अधिक ब्याज का लाभ

0.75 फीसदी अधिक ब्याज का लाभ

एचडीएफसी अपनी इस खास स्कीम की मदद से वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य से अधिक ब्याज उपलबध करवाता है। इस स्कीम की मदद से अगर कोई सीनियर सीटिजन एचडीएफसी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी में पैसा जमा करते हैं तो उन्हें 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।एचडीएफसी के इस खास स्कीम को 18 मई 2020 को शुरु किया गया था। इस खास स्कीम के तहत अब वरिष्ठ नागरिकों को 30 जून तक स्पेशल डिपॉजिट ऑफर का लाभ मिलेगा।

 ये बैंक भी दे रहे हैं ऑफर

ये बैंक भी दे रहे हैं ऑफर

आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक के अलावा आईसीआईसीआई बैक , भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल सकीम के तहत एफडी पर अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक अपने यहां एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.80 फीसदी अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है तो वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा इनके लिए 1 फीसदी अधिक ब्याज देता है।

1 April: गैस सिलेंडर से लेकर PF तक, इनकम टैक्स से लेकर बीमा तक 1 अप्रैल से बदल जाएंगे अहम नियम, जानना जरूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+