HDFC बैंक के अधिकारी का वीडियो लीक, टार्गेट नहीं पूरा होने पर दी भद्दी-भद्दी गालियां, हुआ सस्पेंड
टार्गेट पूरा नहीं होने पर बैंक अधिकारी कर्मचारी को भद्दी-भद्दी गालियां देता है, उसपर चिल्लाने लगता है। इस घटना का वीडियो लीक होने के बाद बैंक के अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

HDFC Bank: प्राइवेट कंपनियों में जिस तरह से कर्मचारियों पर टार्गेट का दबाव बनाया जाता है, जिसकी वजह से कर्मचारियों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। देश के शीर्ष प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक में भी इस तरह की एक घटना सामने आई है और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ कर्मचारी को वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने जूनियर कर्मचारी को फटकार लगा रहा है। कर्मचारी अकाउंट खोलने के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाता है जिसकी वजह से बैंक अधिकारी उसे फटकार लगा रहा है।
इस घटना का वीडियो लीक होने के बाद बैंक ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और कहा है कि वर्कप्लेस पर किसी भी तरह के गलत बर्ताव के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। कर्मचारियों को सम्मान के साथ ही एक दूसरे के साथ पेश आना चाहिए।
बैंक के सर्विस मैनेजर अजय ने कहा कि प्राथमिक जांच के आधार पर संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है। यह जांच बैंक के कंडक्ट गाइडलाइन के तहत ही होगी।
अजय ने कहा कि एचडीएफसी बैंक में हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है, हम किसी भी तरह के गलत बर्ताव को बर्दाश्त नहीं करते हैं, हमारा मानना है कि हमे अपने सभी कर्मचारियों के साथ सम्मान और सलीके से पेश आना चाहिए।
बैंक के कर्मचारी को डांडने का जो वीडियो लीक हुआ है उसमे अधिकारी कर्मचारी से कहता है कि तुम्हे 15 बैंक खाते खोलने थे, लेकिन तुम सिर्फ 5 ही खोल पाए। अधिकारी कर्मचारी पर चिल्लाता है और गंदी-गंदी गालियां देता है। कंपनी की ओर से कर्मचारी के नाम को उजागर नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications