HCL के 16000 कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: कंपनी देने जा रही है सैलरी से जुड़ा ये खास तोहफा

HCL के 16000 कर्मचरियों के लिए गुड न्यूज: कंपनी देने जा रही है सैलरी से जुड़ा ये खास तोहफा

नई दिल्ली, अप्रैल 16। दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल अपन कर्मचारियों के लिए खास तोहफा लेकर आई है। कोरोना संकट के बीच जहां अधिकांश लोग परेशान है, वहीं HCL ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 16000 कर्मचारियों की सैलरी में एक खास अलाउंस जोड़ा है।

 HCL pays 16k staffers up to 30% of salary as skill perk

एचसीएल ने काम करने वाले और टैलेंडेट कर्मचारियों को बढ़ावा देने के लिए खास प्लान तैयार किया है। इसके लिए कंपनी के करीब 16000 कर्मचारियों की सीटीसी में एक खास भत्ता जोड़ा गया है। इसके तहत कर्मचारियों के सीटीसी का 25-30% हिस्सा उनकी स्किल्स पर आधारित है। इस खास स्कीम के तहत कर्मचारियों को विशेष भत्ता दिया जा रहा है। कंपनी इस खास अलाउंस को सीटीसी में जोड़ने के लिए पिछले तीन सालों से प्लान बना रही थी। कंपनी का कहना है कि ये टैलेंड बेस्ड काम है।

इस स्किल्ड बेस्ड अलाउंस को जोड़ने से कंपनी में काम करने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल इसे 25 से 30 फीसदी रखा गया है, इसे और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कंपनी ने इस खास भत्ते के लिए 18 महीने के आंकड़ों के आधार पर 16000 कर्मचारियों का चयन किया है। आपको बता दें कि साल 2021 में एचसीएल ने 20000 नई भर्तियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह करीब 14500 नियुक्तियां की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+