Bank Holidays 2020 List: साल 2020 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, 7 लंबे वीकएंड्स के साथ यहां देखें छुट्ट‍ियों की पूरी List

Bank Holidays 2020: साल 2020 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, 7 लंबे वीकएंड्स के साथ यहां देखें छुट्ट‍ियों की पूरी List

नई दिल्ली। साल 2019 खत्म होने वाला है। नए साल की तैयारियां शुरू हो गई है। नए साल के आते ही छुट्टियों का नया कैलेंडर आ जाएगा। ऐसे में हम सब जानना चाहते हैं कि साल 2020 में किस-किस दिन छुट्टियां है। नए साल के आते ही हम सब जानना चाहते हैं कि साल 2020 की कौन सी छुट्टी संडे को है और क्‍या कोई मौका ऐसा भी है जब शन‍िवार और रव‍िवार के पास कोई छुट्टी मिले और हमारा लंबा वीकएंड बन जाए।

 2020 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2020 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

साल 2020 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जानने से पहले हम आपको बता दें कि इस साल 7 लंबे वीकएंड्स आ रहे हैं, जिसमें आप अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। साल 2020 लंबी छट्ट‍ियां चाहने वालों के लिए गुड न्‍यूज लेकर आ रहा है। इस साल की शुरुआत बुधवार के द‍िन से हो रही है तो 26 जनवरी की छुट्टी संडे को मिलेगी। साल 2020 में लंबे वीकएंड की शुरूआत 21 फरवरी यानी शुक्रवार को महाश‍िवरात्र‍ि की छुट्टी से होगी।

 साल 2020 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

साल 2020 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

साल 2020 में बैंकों की छुट्टियों की जानकारी होने से आप अपने बैंक संबंधित कामों को उसी के अनुरूप प्लान कर सकते हैं। इस बैंक बैंक कब-कब बंद रहेंगे इसकी पूरी लिस्ट यहां देखें...

तारीख द‍िन छुट्टी
1 जनवरी बुधवार नया साल
26 जनवरी रव‍िवार गणतंत्र द‍िवस
21 फरवरी शुक्रवार महाश‍िवरात्र‍ि
10 मार्च मंगलवार होली
10 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
25 मई सोमवार रमजान ईद
3 अगस्‍त सोमवार रक्षाबंधन
15 अगस्‍त शन‍िवार इंड‍िपेंडेंस डे
22 अगस्‍त शन‍िवार गणेश चतुर्थी
2 अक्‍टूबर शुक्रवार गांधी जयंती
25 अक्‍टूबर रव‍िवार दशहरा
16 नवंबर सोमवार दीवाली
30 नवंबर सोमवार गुरु नानक जयंती
25 द‍िसंबर शुक्रवार क्र‍िसमस

 7 लंबे वीकएंड

7 लंबे वीकएंड

साल 2020 में 7 लंबे वीकएंड है, जिसकी शुरुआत 21 फरवरी के होगी। इसके अलावा गणतंत्र द‍िवस यानी 26 जनवरी और स्‍वाधीनता द‍िवस यानी 15 अगस्‍त संडे यानी रव‍िवार को पड़ रहे हैं। इसके अलावा गुड फ्राइडे, महात्मा गांधी जयंती, संत कबीर जयंती, शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस और क्रिसमस शुक्रवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में शनिवार-रविवार मिलाकर आपको तीन दिनों की छुट्टी मिल जाएगी। इसी तरह होलिका दहन और होली सोमवार और मंगलवार को होने से सचिवालय कर्मचारी चार दिन और ईद-उल-फितर, रक्षाबंधन, शहीदी दिवस, महावीर जयंती और गुरु नानक जयंती की छुट्टी भी सोमवार को पड़ रही है। जिससे आपको लंबे वीकएंड मिल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+