उत्तर प्रदेश में हथियारों और गोला बारूद की सबसे बड़ी फैक्ट्री लगाएगा अडानी ग्रुप, 1500 करोड़ के निवेश की तैयार
उत्तर प्रदेश में हथियारों की सबसे बड़ी फैक्ट्री लगाएगा अडानी ग्रुप, 1500 करोड़ के निवेश की तैयारी
नई दिल्ली। हेल्थ केयर और ड्रोन सेक्टर के बाद अब अडानी ग्रुप उत्तर प्रदेश में हथियारों की बड़ी फैक्ट्री लगाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अडानी समूह साउथ एशिया की सबसे बड़ी हतियारों की फैक्ट्री लगाने जा रही है। अडानी ग्रुप (Adani Group) ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अडानी ग्रुप हथियारों और गोला-बारूद का सबसे बड़ा कॉम्प्लैक्स बनाने जा रहा है। इसके लिए कंपनी 1500 करोड़ का निवेश करेगी।

उत्तर प्रदेश में बनेगी हथियारों की सबसे बड़ी फैक्ट्री
उत्तर प्रदेश में कानपुर में हथियारों और गोला बारूद की बड़ी फैक्ट्री लगने जा रही है। इस काम के लिए यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की 250 एकड़ जमीन पर 1,500 करोड़ रुपये की परियोजना का निवेश कर रही है। अडानी समूह इस फैक्ट्री में हाई टेक से लेकर मिडियम डिस्टेंश हथियारों और छोटी दूरी की एयर डिफेंस मिसाइलें बनाई जाएगी। जिससे डिफेंस मिशन को मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इससे रक्षा निर्माण के क्षेत्र में भारत के 5 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को भी पाने में मदद मिलेगी।
अडानी समूह के इस फैक्ट्री में 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। आपको बता दें कि अडानी समूह अब उत्तर प्रदेश में पैर फैला रहा है। पिछले हफ्ते ही अडानी समूह ने उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा कीइस परियोजना के तहत अडानी समूह की कई फैक्ट्रियां उत्तर प्रदेस के अलग-अलग हिस्से में लगाई जाएंगी, जिससे 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अडानी समूह डिफेंस सेक्टर में 35000 करोड़ , रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 24000 करोड़ रूपए का निवेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications