जून में GST कलेक्शन में 56% का उछाल, सरकारी खजाने में आए 1.44 लाख करोड़ रुपए

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन को लेकर सरकार की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं। जीएसटी कलेक्शन को लेकर सरकार के लिए राहत की खबर है। जून 2022 में ग्रॉस GST कलेक्शन 56 फीसदी तक बढ़ गया है। सरकार के जून 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

 GST Collection in June 2022 was up to 56 percent over 1.44 lakh Crore

सरकार को जून 2022 में कुल 1.44 लाख करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ है। इस जीएसटी कलेक्शन की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन के मामले में ये दूसरा सबसे अच्छा महीना है। आपको बता दें कि मई 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ था। जबकि इससे पहले अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ था। अप्रैल के मुकाबले इसमें गिरावट आई है।

आंकड़ों पर मजर डालें तो जून में 1.44 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन रहा, जिसमें CGST रेवेन्यू 25,306 करोड़ रुपए है, जबकि एसजीएसटी कलेक्शन 32406 करोड़ रुपए, आईजएसटी कलेक्शन 75887 करोड़ रुपए और जीएसटी कंपेंनसेशन सेस 11018 करोड़ रुपए रहा है। वहीं आईजीएसटी से सरकार को 29588 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+