Covid Vaccination: सरकार ने घटाया वैक्सीन का बजट, क्या अब लोगों को खुद लगवानी होगी बूस्टर डोज?

Covid Vaccination: सरकार ने घटाया वैक्सीन का बजट, क्या अब लोगों को खुद लगवानी होगी बूस्टर डोज?

नई दिल्ली, 2 फरवरी। कोरोना वैक्सीन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सरकार वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर फूरा फोकस कर रही है, लेकिन इस बार बजट में सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए महज 5000 करोड़ का बजट आवंजिट किया है। कोरोना वैक्सीन के लिए घटाए गए इस बजट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार मुफ्त वैक्सीनेशन से अपने कदम पीछे खींच सकती है।

 Govt Slashing Covid Vaccination Budget for 2022 Could Mean People Buying Booster Dose on Their Own, Say Experts

जानकारों की माने तो बजट में कोरोना वैक्सीन के लिए जो बजट रखा है, उसे देखकर लगता है कि सरकार कोरोना वैक्सीन की मुफ्त खुराक की मुहीम को खत्म कर सकती है। यानी आने वाले दिनों में लोगों को अपने खर्च पर वैक्सीन की बूस्टर डोज चुकाने पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कोविड-19 वैक्सिनेशन का बजट जहां 35 हजार करोड़ रुपए गया था, जिसे बाद में और बढ़ाकर 39 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया था। लेकिन इस बजट में सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बजट को घटाकर 5000 करोड़ रुपए कर दिया । हालांकि इसकी एक वजह से भी है कि देश का एक बड़ा हिस्सा वैक्सीनेट हो चुका है। देश में 167 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। देश की 95 फीसदी आबादी को एक डोज और 75 फीसदी जनसंख्या को डबल डोज लग चुकी है।

इस बजट में कोरोना वैक्सीन की बजट को घटाकर सरकार आपको बूस्टर डोज के लिए खुद खर्च करने की ओर प्रेरित कर सकती है। यानी आपको बाकी वैक्सीन की तरह कोरोना वैक्सीन भी निजी क्लिनिक से खरीदकर लेना होगा। सरकार मान रही है कि उसके पास जो बजट है वो उससे अपना वैक्सीनेशन प्रोग्राम पूरा कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+