टैक्स कलेक्शन से अनुमान से ज्यादा कमाई, 34 फीसदी उछाल के साथ 27 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

टैक्स कलेक्शन से अनुमान से ज्यादा कमाई, 34 फीसदी उछाल के साथ 27 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

नई दिल्ली। आम आदमी बढ़ी महंगाई और टैक्स के बोझ से दबी जा रही है तो वहीं सरकारी खजाने में टैक्स से रिकॉर्ड स्तर से अधिक की कमाई हो रही है। वित्त मंत्रालय की ओर से टैक्स कलेक्शन की रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में हुए कुल टैक्स कलेक्शन का में 34 फीसदी की तेजी आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में डायरेक्ट टैक्स में 49 फीसदी का उछाल आया है तो वहीं इनडायेक्ट टैक्स में 30 फीसदी की बढोतरी हुई है।

 Govts tax revenue in FY22 jumps 34% to ₹27 L cr, surpassing target by ₹5 L cr

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मोदी सरकार का कुल टैक्स रेवेन्यू 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये 27.07 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। सरकार ने टैक्स कलेक्शन का जो अनुमान लगाया था उससे कर संग्रह 5 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। सरकार ने वित्तीय 2021-22 में 22.17 लाख करोड़ रुपए की कमाई का अनुमान लगाया था।

वित्त वर्ष 2021-22 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 49 फीसदी बढ़ा, जो 14.10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इनडायेक्ट टैक्स कलेक्शन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 12.90 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में टैक्स-टू-जीडीपी रेशियो 11.7 फीसदी पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+