कोरोना संकट में आम आदमी पर एक और हमला, GST पर आपदा उपकर लगाने की तैयारी

नई दिल्‍ली। देश की जनता पहले ही कोरोना वायरस की मार झेल रही है। लोगों के सामने आजीविका का संकट है। ऐसे में सरकार ने टैक्‍स के रूप में एक और बड़ा झटका दिया है। लड़खड़ाती अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने और आर्थिक संकट से उबरने के लिए सरकार जीएसटी पर आपदा उपकर लगाने कीत तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री को इस संबंध में प्रस्‍ताव भेजा जा चुका है। इस प्रस्‍ताव में जीएसटी के 5 प्रतिशत वाले स्‍लैब को इससे अलग रखा गया है।

कोरोना संकट में आम आदमी पर एक और हमला, GST पर आपदा उपकर लगाने की तैयारी

आपको बता दें इससे पहले केरल आपदा (2018 में आई बाढ़) के दौरान पहली बार जीएसटी पर उपकर लगाया गया था। सरकार के इस प्रस्‍ताव पर कुछ राज्‍यों का मत नहीं है। उनका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह अच्‍छा फैसला नहीं होगा क्योंकि देश की जनता और छोटे-बड़े सभी उद्योग कोरोना के चलते भारी संकट का सामना कर रहे हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के मुताबिक जीएसटी में आपदा उपकर लगाने का मुद्दा जीएसटी परिषद की बैठक में उठाया जाएगा। उम्मीद है अगले कुछ हफ्तों में ये बैठक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+