सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों को घरेलू बाजार में कच्चा तेल बेचने की मिली आजादी
सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों को घरेलू बाजार में कच्चा तेल बेचने की मिली आजादी
नई दिल्ली। क्रूड ऑयल मार्केटिंग को लेकर आज मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक में सरकार ने कच्चे तेल को लेकर एक बड़े रिफॉर्म को मंजूरी दे दी है। सरकार ने डोमेस्टिक क्रूड अलोकेशन पॉलिसी को डीरेगुलेट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद तेल कंपनियां घरेलू बाजार में कच्चा तेल बेच सकेंगी। सरकार के इस फैसले से ओएनजीसी, ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों को घरेलू बाजार में क्रूड ऑयल बेचने की मार्केटिंग की आजादी मिल जाएगी। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी।

दरअसल सरकार क्रूड ऑयल के घरेलू उत्पादन को नियंत्रण से मुक्त करने के लिए सरकार ने ये फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी। नए नियम लागू होने के बाद क्रूड ऑयल उत्पादन करने वाली कंपनियां अपनी मर्जी से ऑयल बेच सकेंगी। इससे दजेश में कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
आपको बता दें कि वर्तमान व्यवस्था के तहत तेल कंपनियों को बाजार में अपने क्रूड ऑयल को बेचने की आजादी नहीं है। उन्हें अपना कच्चा तेल सरकारी कंपनियों को बेचना पड़ता है। आपको बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी ऑयल आयात करता है। सरकार कच्चे तेल के आयात पर अपनी निर्भता को कम करना चाहती है। सरकार के इस फैसले से कच्चे तेल के उत्पादन में कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications