सरकार ने बढ़ाया केंद्रीय कर्मचारियों का डीए, जल्द मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रतिनियुक्ति भत्ते (डीए) को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। कार्मिक मंत्रायल ने आदेश जारी कर कहा है कि अब से केंद्रीय कर्मचारियों को 2,000 की बजाय 4,500 डीए मिलेगा।
नई दिल्ली। सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रतिनियुक्ति भत्ते (डीए) को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। कार्मिक मंत्रायल ने आदेश जारी कर कहा है कि अब से केंद्रीय कर्मचारियों को 2,000 की बजाय 4,500 डीए मिलेगा। ये फैसला सातवें वेतन आयोग की सिफारिश पर लिया गया है।
मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि एक ही स्थान पर प्रतिनियुक्ति होने पर भत्ता मूल वेतन का पांच प्रतिशत होगा जो अधिकतम 4,500 रुपये हो सकता है। अगर प्रतिनियुक्ति दूसरे शहर में की जाती है तो भत्ता मूल वेतन का 10 प्रतिशत होगा जो 9,000 रुपये हो जाएगा।
पहले एक स्थान पर प्रतिनियुक्ति भत्ता मूल वेतन का पांच प्रतिशत था जोकि 2,000 बनता था। वहीं दूसरे शहर में प्रतिनियुक्ति भत्ता मूल वेतन का दस प्रतिशत यानि की 4,000 रुपये था। आदेश में ये भी कहा गया है कि महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत बढ़ने पर प्रतिनियुक्ति भत्ते को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।