टेस्ला के आग्रह के बाद इलेक्ट्रिक कारों के आयात शुल्क में कटौती पर विचार कर रही सरकार
भारत सरकार इलेक्ट्रिक कारों के आयात शुल्क में 40% तक कटौती पर विचार कर रही है। दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इस बात की जानकादी दी।
नई दिल्ली,9 अगस्त। भारत सरकार इलेक्ट्रिक कारों के आयात शुल्क में 40% तक कटौती पर विचार कर रही है। दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इस बात की जानकादी दी। बता दें कि कुछ दिन पहले टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत सरकार से इलेक्ट्रिक कारों पर आयात शुल्क घटाने की अपील की थी। अधिकारियों ने बताया कि 40 हजार डॉलर से कम कीमत की गाड़ियों पर सरकार आयात शुल्क को 60% से 40% करने पर चर्चा कर रही है।
Recommended Video

वहीं, 40 हजार डॉलर से अधिक मूल्य की गाड़ियों के लिए सरकार इस दर को 100% से घटाकर 60% करने पर विचार कर रही है। उनमें से एक अधिकारी ने कहा कि हम शुल्क में कमी की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन इस विषय पर चर्चा चल रही है। लगभग 30 लाख वाहनों की वार्षिक बिक्री के साथ भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन यहां बेची जाने वाली अधिकांश कारों की कीमत 20,000 डॉलर से कम है। वहीं इन कारों में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बेहद कम है और लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तो भारत में न के बराबर है।
यह भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य
खबर के अनुसार टेस्ला ने भारत सरकार से इलेक्ट्रिक कारों पर आयात शुल्क घटाने का आग्रह किया था, ताकि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को गति मिल सके। इससे वाहन निर्माताओं के बीच एक दुर्लभ सार्वजनिक बहस छिड़ गई कि क्या इस तरह का कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ाने के लिए भारत के जोर का खंडन करेगा। इसके बावजूद सरकार आयात शुल्क में कमी करने पर विचार कर रही है, ताकि गाड़ियों की बिक्री से अर्थव्यस्था को मजबूती मिल सके।
एक अधिकारी ने कहा कि आयात शुल्क में कटौती करना कोई समस्या नहीं है क्योंकि भारत में भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक वाहनों का आयात नहीं होता, लेकिन हमें इसमें से कुछ आर्थिक लाभ की जरूरत है, साथ ही हमें घरेलू कार निर्माताओं के हितों का भी ख्याल रखना होगा। अधिकारियों ने कहा कि इस विषय पर प्रधानमंत्री, कई मंत्रालयों और हितधारकों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि सरकार की ओर से इस विषय पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications