विधानसभा चुनावों से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर सकती है सरकार

ईंधन की आसमान छूती कीमतों को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विपक्ष के निशाने पर रही सरकार 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर सकती है।

नई दिल्ली। ईंधन की आसमान छूती कीमतों को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विपक्ष के निशाने पर रही सरकार 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर सकती है। सरकार के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच बातचीत चल रही है।

petrol price

Recommended Video

    Petrol, Diesel Prices: कीमतों को लेकर Mallikarjun Kharge ने केंद्र पर लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि अब से कुछ ही दिनों बाद 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। भातपा के तमाम विपक्षी दल ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई को प्रमुख मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा को चुनावों में इन आधारभूत मुद्दों के कारण घाटा भी झेलना पड़ सकता है। केंद्र सरकार भी इस बात को भलि-भांति समझ रही है और इसलिए सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करने का विचार कर रही है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत 70 रुपए डॉलर प्रति बैरल है।

    इसके अलावा भारत में भी पिछले 9 दिनों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन 9 दिनों को छोड़ दें तो पिछले कुछ महीनों में तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर की दर से भी बेचा गया है।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: कांग्रेस-भाजपा में वाकयुद्ध, विज ने हुड्डा को कहीं ऐसी बातें

    ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर जनता में गुस्सा है और इसका असर विधानसभा चुनावों में न हो इसलिए सरकार तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करने का विचार कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+