रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोने, जानिए आज 10 ग्राम सोने के भाव
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोने, जानिए आज 10 ग्राम सोने के भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत हफ्ते के शुरुआत में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई ती, लेकिन उसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी सोने की कीमत में गिरावट जारी रही। शुक्रवार को सोने की कीमत में 222 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत गिरने के साथ-साथ घरेलू बाजार में डिमांड कम सोने से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
सस्ता सोना खरीदने का कल सबसे अच्छा मौका,जानिए क्या है मोदी सरकार की स्कीम
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर सोना धड़ाम
सोने की कीमत में बड़ी गारवट दर्ज की गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना सस्ता हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 222 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना सर्राफा बाजार में 222 रुपए तक गिरकर 43,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं औद्योगिक डिमांड कम होने की वजह से चांदी की कीमत भी लुढ़क गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 60 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
Recommended Video
कैसा रहा सोने का हाल
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 222 रुपए गिरकर 43358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.9 फीसदी की शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां 43,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई गई। वहीं इससे पहले गुरुवार को सोने के दाम बढ़कर 43,513 रुपए प्रति 10 ग्राम था। गुरिवार को छोड़कर सोने की कीमत में लगातार गिरावट रही। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई। न्यूयार्क में सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर रही।
चांदी में भी गिरावट
वहीं चांदी की कीमत शुक्रवार को 60 रुपए गिरकर 48,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट आने की वजह से सोने की कीमत पर दवाब पड़ा। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में अगले कुछ दिनों तक दवाब जारी रहेगा।
Must Read: लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, ATM खाली, होली में हो सकती है कैश की किल्लत