Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गुड टाइम, 10000 रु तक गिर चुका है सोना, जानें ताजा भाव

Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गुड टाइम, 10000 रु तक गिर चुका है सोना, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली, अप्रैल 14: शादियों के सीजन की शुरुआत होने जा रहा है। वेडिंग सीजन में सोने की मांग में तेजी आ जाती है। लोग बढ़चढ़ कर सोने की खरीदारी करते है। अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है और सोना 46506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोने की कीमत सर्राफा बाजार में 46506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि सोमवार को सोने की कीमत 46545 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

 सोना खरीदने का गोल्डन चांस

सोना खरीदने का गोल्डन चांस

बुधवार को डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती के कारण सर्राफा बाजार बंद रहा। ऐसे में मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 46964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गया। 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड के भाव की बात करें तो आज दिल्ली में इसकी कीमत 49860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं मुंबई में 45750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो कोलकाता में इसकी कीमत 48550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

 क्यों गिरा सोने का भाव

क्यों गिरा सोने का भाव

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में आई तेजी थम गई। सोना एक बार फिर से गिर गया। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमत में आई ये गिरावट अस्थाई है। जल्द ही सोने की कीमत को बल मिलेगा और सोना एक बार फिर से तेजी की ओर बढ़ने लगेगा। एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट तपन पटेल के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोने के हाजिर भाव गिरने के कारण भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट आई है।

सोना पर कोरोना का असर

सोना पर कोरोना का असर

वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिलेगा और सोना एक बार फिर से ऊंचाई की ओर बढ़न लगेगा। ऐस में अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं कि कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उठाएं।

 निवेश का सही मौका

निवेश का सही मौका

बाजार जानकारों के मुताबिक ये सोने में निवेश का सही मौका है। सोने की कीमत में आई इस गिरवट का लाभ उठाकर आप सोने में निवेश कर सकते हैं। वहीं आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के साथ ही सोने की चमक बढ़ी है। सोना 46506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर सोने के इस भाव की तुलना उसके उच्चतम रेट से करें तो गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई से करीब 10000 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है। गौरतलब है कि 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

30 सालों में सबसे खराब शुरुआत

30 सालों में सबसे खराब शुरुआत

बाजार जानकारों के मुताबिक साल 2021 मनें सोने की पिछले 30 सालों में सबसे खराब शुरुआत रही है। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली, वहीं अप्रैल के शुरुआती दिनों में तेजी लौट आई है।

 सोना खरीदने का नया नियम

सोना खरीदने का नया नियम

केंद्र सरकर ने 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। 1 जून के बाद हॉलमार्क को जरूरी कर दिया है। 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले गोल्ड ज्वैलरी को न बेचा जा सकेगा और न ही आप इसे खरीद सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से इसे लेकर सभी ज्लैवर्स एसोसिएशन को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जून से ज्वैलर्स सिर्फ तीन ग्रेड का सोना बेच सकेंगे, जो 22 कैरेट, दूसरा 18 कैरेट और 14 कैरेट के होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+