Gold खरीदने वालों की लगी लॉटरी, 7 महीने में सबसे सस्ता मिल रहा सोना, जानें कैसा रहेगा आगे का हाल
Gold खरीदने वालों की लगी लॉटरी, 7 महीने में सबसे सस्ता मिल रहा सोना, खरीदारी से पहले जानें कैसा रहेगा आगे का हाल
नई दिल्ली। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति के बीच सोना 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत एक बार फिर से बड़ी गिरावट के साथ 50 हजार से नीचे पहुंच गई है। अगर यही गिरावट रही तो सोना जल्द ही 49 हजार के नीचे पहुंच जाएगा।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
सोने की कीमत में बीते हफ्ते भी गिरावट देखने को मिली और हफ्ते के पहले दिन सोना फिर से गिर गया। इस समय सोना सात महीने में सबसे सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत सोमवार को 49328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 56350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स में तेजी और बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण सोने की कीमत पर दवाब बढ़ता जा रहा है।

सोने की कीमत 7 महीने से निचले स्तर पर
सोने की कीमत 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सोने के दाम में पिछले कई महीनों से गिरावट आ रही है और सोना अब सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अगर वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत को देखें तो गोल्ड की कीमत 2.36 फीसदी तक फिसल गया और 1666 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। MCX पर सोने की कीमत 49380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45184 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36996 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

7000 सस्ता सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 6926 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गई थी। इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत अब लगभग 7 हजार सस्ता हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलो के उच्चतम मूल्य से 19658 रुपए तक गिर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications