खुशखबरी: सोना खरीदने का अच्छा मौका, मकर संक्रांति से पहले कीमत में आई बड़ी गिरावट, 2000 रू गिरे दाम

सोना खरीदने का अच्छा मौका,मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, 2000 रू गिरे दाम

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अबी अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमत में दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोने की कीमत जहां 600 रुपए तक गिर गई तो वहीं मंगलवार को भी सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई। पिछले हफ्ते सोना 41,293 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था, लेकिन इसके बाद से सोने में गिरावट आई है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए तक नीचे आया। वहीं सोने की कीमत में पिछले एक हफ्ते में 2000 रुपए तक की गिरावट आई है।

सोना हुआ धड़ाम, खरीदारी का सही मौका

सोना हुआ धड़ाम, खरीदारी का सही मौका

सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट जारी है। सोना सोमवार को 600 रुपए तक नीचे खिसक गयाा और सोने की कीमत 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गयाष मतलब ये कि अभी सोने की खरीदारी फायदेमंद होगी। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत 41,670 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट खरीदारों के लिए अच्छी खबर हैं।

चांदी भी धड़ाम

चांदी भी धड़ाम

सोने की कीमत में जारी गिरावट के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई।सोमवार को 325 रुपए फिसलकर 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण निवेशकों ने सोने के अलावा भी निवेश किया। जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा है।

 बजट के बाद और सस्ता हो सकता है सोना

बजट के बाद और सस्ता हो सकता है सोना

आपको बता दें कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आ सकती है। बजट के बाद सोना और सस्ता हो सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने बजट 2020 में सोने पर आयात शुल्क घटाने की मांग की है। पिछले बजट में सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया। जिसकी वजह से सोने की आयात पर असर पड़ा था। सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में करीब सात प्रतिशत गिरकर 20.57 अरब डॉलर रह गया। अगर सोने के आयात शुल्क में कटौती होने से कीमत में और गिरावट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+