सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमत में आई गिरावट, जानिए कितने घटे दाम

नई दिल्ली। अगर आप सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना 50 रुपए सस्ता होकर 35720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई।सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में सोने में आज 50 रुपए की गिरावट आई और सोने की कीमत 35,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो सोना आज 1,419.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। उधर चांदी न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 50 रुपए गिरकर 35,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27,500 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी हुई सस्ती

चांदी हुई सस्ती

अगर चांदी की कीमत की बात करें को सोमवार को चांदी के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 84,000 रुपए और बिकवाली कीमत 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया।

क्यों आई सोने में गिरावट

क्यों आई सोने में गिरावट

बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता है। इसकी वजह यह है कि निवेशकों को अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) की बैठक का इंतजार है। 30 और 31 जुलाई को होने वाली इस बैठक पर निवेशकों की निगाहें टिकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+