Gold Rate: 800 रुपए चढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव

Gold Rate: 800 रुपए चढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार से ही सोने में सुस्ती नजर आई और कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX जून में गोल्ड फ्यूचर की कीमत में 0.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 46,056 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले सत्र में 800 रुपए तक चढ़ने के बाद सोने की वायदा कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सोना एक बार फिर से लुढ़क गया।

 सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

सोने के साथ-साथ MCX पर चांदी फ्यूचर की कीमत में तेजी आई। चांदी की कीमत में 0.24% की बढ़ोतरी हुई और यह कीमत 43,228 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में पिछले सत्र से 3 फीसदी यानी 1250 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि भारत में सर्राफा बाजार कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बंद हैं।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

शुक्रवार को सोने की शुरुआती कीमत पर नजर डाले तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 46,056 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। फिलहाल अभी यही कीमत ट्रेंड कर रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि कीमत में अभी और गिरावट आएगी। जून वायदा के अलावा शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 46,174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

 वैश्विक बाजार का हाल

वैश्विक बाजार का हाल

अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो यहां सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोना 1.04 डॉलर की बढ़त के साथ 1,717.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 15.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+