Gold Rate: खुशखबरी, 9 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें आज का भाव
नई दिल्ली। अगर आप सोने-चांदी( Gold-Silver) की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सोने चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना जहां हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 340 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में सोना गुरुवार को 9 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में आपके पास सोना-चांदी सस्ती दरों पर खरीदने का अच्छा मौका है।
Recommended Video

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोना 9 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत गुरुवार को 1,817.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो तिसंबर 2011 के बाद से सबसे अधिकतम था, लेकिन शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आईशुक्रवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए तक गिर गया। सोने की कीमत शुक्रवार को 49085 रुपए पर पहुंच गई।

दिल्ली में सोने का आज का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने चांदी के आज के भाव पर एक नजर डाले तो आज राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में 271 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना दिल्ली में आज 49,729 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 512 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह नीचे लुढ़कर 53,382 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर
शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई । वहीं चांदी की कीमत में 340 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और 17 जुलाई को चांदी की कीमत 52000 रुपए से नीचे आ गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट, जो कि देश के 14 सर्राफा बाजार में सोने की कीमत का आंकलन कर औसत रेट जारी करता है उसके मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमच 49085 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 48888 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव आज गिरकर 44962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 36814 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। अगर चांदी की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमत 340 रुपए गिरकर 51745 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोना बनाएगा मालामाल
बाजार एक्सपर्ट की माने को कोरोना संकट के बीच सोना बेहतर रिटर्न देगा। अभी भी सोने की कीमत सर्वोच्च कीमत के आसपास बनी हुई है। सोने की कीमत पर कोरोना संक्रमण और बाजार में जारी उथल-पुथल का असर पड़ा है। वहीं एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की माने तो कोरोना संकट के बीच सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आएगी। वर्तमान में सोने और चांदी के बीच का अनुपात 92:90 है, जो कि साल 2020 के शुरुआत में 83:72 के आसपास था। उनके मुताबिक महीने के अंत तक चांदी की कीमत 55000 के आंकड़े को छू सकती है।












Click it and Unblock the Notifications