Good News: महज 1 रुपए में घर बैठे खरीदें 24 कैरेट सोना, नवरात्रि पर Paytm लेकर आया बंपर ऑफर

नई दिल्ली। नवरात्रि के अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको सिर्फ 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। हैरान मत होइए आप घर बैठे-बैठे मात्र 1 रुपए में सोना खरीद सकते हैं। नवरात्रि के मौके पर Paytm खास ऑफर लेकर आया है। आप घर बैठे-बैठे सस्ती कीमत पर सोना खरीद सकते हैं। आप सिर्फ एक रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं।

 सिर्फ 1 रुपए में खरीदें सोना

सिर्फ 1 रुपए में खरीदें सोना

पेटीएम ने नवरात्र को लेकर खास ऑफर निकाला है। आप Paytm Gold से घर बैठे-बैठे कम कीमत पर सोना खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया पर पेटीएम ने एमएमटीसी पैम्प के साथ मिलकर 24 कैरेट का सोना खरीदने-बेचने की नई सुविधा शुरू की है। आप बिना बाजार गए ही घर बैठे-बैठे सोना खरीद सकते हैं। आपको 1 रुपए में सोना खरीदने का ऑप्शन मिल रहा है।

 डिजिटल गोल्ड खरीदने का मौका

डिजिटल गोल्ड खरीदने का मौका

डिजिटल गोल्ड के नाम से शुरू की गई वेल्थ मैनेजमेंट की स्कीम के तहत आप साल के किसी भी दिन और किसी भी वक्त पेटीएम से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आप चाहे तो सोना रुपए में खरीदे या फिर वजन में खरीद सकते हैं। आपको अंतरराष्ट्रीय बाजार में उस समय की सोने की कीमत के मुताबिक सोने का भुगतान करना होगा।

 आसान किश्तों में खरीदें सोना

आसान किश्तों में खरीदें सोना

आप किश्तों में भी सोना खरीद सकते हैं। आप मुथूट फाइनेंस और तनिष्‍क जैसे बड़े ब्रांड से सोना आसान किश्तों में खरीद सकते हैं। आपको इसके लिए एक साथ भुगतान करने की जरूरत नहीं है। आप ईएमआई पर ज्वैलरी समेत अन्य चीजें खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहे तो फिजिकल गोल्‍ड के बजाए गोल्‍ड ईटीएफ में भी निवेश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+