खुशखबरी: अब घर खरीदना होगा आसान, SBI ने घटाई होम लोन की ब्याज दरें

नई दिल्ली, मई 1: कोरोना महामारी के बीच देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से सुकुन भरी खबर सामने आई हैं। एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज दर को कम करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को बताया कि उसने होम लोन की ब्याज दर को घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ने यह भी जानकारी दी कि महिला कर्जदारों को 5 बेसिस प्वाइंट की स्पेशल छूट भी मिलेगी।

State Bank of India

दरअसल, एसबीआई ने अपने सभी होम लोन की दरों को पहले से घटा दिया है, जिसकी शुरुआती रेट 6.70 प्रतिशत हो गई है। यानी अब 30 लाख तक के घर के लोन पर ग्राहक को 6.70 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा। 30 लाख से ज्यादा और 75 लाख तक के लोन पर 6.95 फीसदी ब्याज रेट फिक्स की गई है। बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर 7.05 प्रतिशत है।

वहीं बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सीएस शेट्टी ने कहा कि वर्तमान होम लोन की ब्याज दर के कम होने से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उनके ईएमआई अमाउंट में कमी भी आएगी। उन्होंने बताया कि महिला उधारकर्ताओं के लिए बैंक होम लोन की ब्याज दरों पर 5 बीपीएस यानी बेसिस प्वाइंट रियायत दे रहा है। साथ ही ग्राहक योनो ऐप के माध्यम से ऋण के लिए आवेदन करते हैं उनको भी 5 बीपीएस की छूट मिलेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले ऑफर में बैंक ने 31 मार्च, 2021 तक होम लोन की रेट घटाकर 6.70 प्रतिशत की थी। फिर 1 अप्रैल, 2021 से इन दरों को बढ़ाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया था। बैंक का होम लोन पोर्टफोलियों 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+