PNB की नई सुविधा, बिना बैंक खाता खुलवाए ही बनवाएं अपना ATM कार्ड, ये है तरीका

PNB में खाता खुलवाए ही बनवाएं अपना ATM कार्ड,ये है तरीका

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक(PNB) बैंक ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत आप बिना बैंक में खाता खुलवाए ही ATM कार्ड बनवा सकते हैं। इस सरकारी बैंक में आप बिना अपना खाता खुलवाए ही अपना एटीएम(ATM) कार्ड बनवा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अब बिना खाते के भी ATM कार्ड बनाने की सुविधा दे रहा है। इस प्रीपेड कार्ड (Prepaid Card) को आपको पहले रिचार्ज करवाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं, कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 पंजाब नेशनल बैंक की नई सुविधा

पंजाब नेशनल बैंक की नई सुविधा

पंजाब नेशनल बैंक की नई सुविधा शुरू हो गई है। इस नई सेवा में आपको बिना बैंक में खाता खुलवाए ही सुविधा कार्ड(PNB Suvidha Card) ले सकते हैं। इस सुविधा कार्ड को आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए प्रीपेड कार्ड को आपको रिचार्ज करवाना होगा। आप जितना का रिचार्ज करवाना चाहे उतने का ही रिचार्ज करवा सकते हैं। आपको बता दें कि PNB का सुविधा कार्ड एक तरह का ATM है, लेकिन इसके लिए आपको इसे पहले से रिचार्ज करवाना होगा। रिचार्ज अपनी इच्छा के अनुसार करवा सकते हैं।

 कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

पीएनबी सुविधा कार्ड को आपको पहले से रिचार्ज करवाना होगा। इसके लिए आप न्यूनतम 500 रुपए से लेकर अधिकतम 50,000 रुपए तक रिचार्ज करा सकते हैं। इस कार्ड की वैलिडिटी 3 साल की होगी। इस प्रीपेड कार्ड को बनवाने के लिए आपको PNB में खाता रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको KYC करानी होगी। केवाईसी के बाद आपको बैंक जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद आपको सुविधा कार्ड मुहैया करवाएगा।

 कहां कर सकते हैं इस्तेमाल

कहां कर सकते हैं इस्तेमाल

इस सुविधा कार्ड को आप एटीएम (ATM ) कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकती है। इसे आप शॉपिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सुविधा प्रीपेड कार्ड को स्वैप मशीनों में स्वैप करके शॉपिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में इसका इस्तेमाल होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+