नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! PF ब्याज दर में बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के लिए 8.65 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले से ईपीएफओ(EPFO) के 6 करोड़ सदस्यों से ज्यादा सदस्यों का इसका लाभ मिलेगा। हालांकि ब्याज दर में बढ़ोतरी की वजह से सरकार पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ना तय है।

PF की ब्याज दर में बढ़ोतरी
EPFO के अंशधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ के अंशधारकों को वित्त मंत्रालय की ओर सौगात मिली है। वित्तमंत्रालय ने के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने ईपीएफओ के 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर में बढ़ोतरी पर सहमति जता दी है। मंत्रालय ने ईपीएफ की ब्याज दर 8.65 फीसदी करने पर मंजूरी दे दी है।

6 करोड़ अंशधारकों को मिलेगा लाभ
वित्त मंत्रालय की ओर ब्याज बढ़ोतरी के फैसले पर दी गई सहमति का असर 6 करोड़ अंशधारकों पर होगा। अब आप को पीएफ पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इससे पहले फरवरी में, ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने साल 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.65 फीसदी करने का निर्णय लिया था।

तीन साल बाद बढ़ोतरी
आपको बता दें कि ईपीएफ की ब्याज दर में तीन साल बाद यह वृद्धि की गई है। साल 2017-18 में ईपीएफ पर ब्याज की दर 8.55 फीसदी थी। ईपीएफओ ने इससे पहले साल 2016-17 में ब्याज दर को घटाकर 8.65 फीसदी किया था। ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद ईपीएफओ पर 151.67 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications